अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, गांव में शोक

Nawada news. जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पचोहिया गांव में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक वृद्ध की जान चली गय
पचोहिया नहर के पास सड़क पार करते समय हुआ हादसा, चालक ट्रक लेकर फरार.
कैप्शन-सदर अस्पताल विलाप करते मृतक के परिवार.प्रतिनिधि, नवादा नगरजिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पचोहिया गांव में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक वृद्ध की जान चली गई. नहर के समीप सड़क पार कर रहे 60 वर्षीय सीताराम महतो को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया. हादसे में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान पचोहिया निवासी सीताराम महतो के रूप में हुई है. घटना उस समय हुई जब वे अपने दैनिक कार्यों के लिए सड़क पार कर रहे थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सीताराम महतो को संभलने का मौका तक नहीं मिला. घटना के बाद चालक ट्रक समेत तेजी से भागने में सफल रहा. सूचना पर पहुंची कादिरगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सीताराम महतो अपने पीछे पत्नी और पुत्र संतोष कुमार समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. पुत्र संतोष ने बताया कि पिता की आकस्मिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इधर, हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाया जाए और सुरक्षा के दृष्टिकोण से सड़क पर स्पीड ब्रेकर व बैरियर लगाये जाएं.
सीसीटीवी के जरिये फरार ट्रक की तलाश
थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गयी है. फरार ट्रक की पहचान के लिए क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने कहा कि हालांकि अब तक परिजनों से लिखित शिकायत नहीं मिली है, फिर भी पुलिस अपने स्तर से दोषी वाहन की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




