आज आयेंगे शंकराचार्य, तैयारी पूरी

Published at :06 Jun 2015 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
आज आयेंगे शंकराचार्य, तैयारी पूरी

नवादा (नगर) : पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के आगमन कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति के सदस्य शुक्रवार को व्यस्त दिखे. शंकराचार्य शनिवार को नवादा पहुंचेंगे व सुबह में जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल पटवासराय में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद करेंगे. शनिवार की शाम छह बजे से गांधी इंटर विद्यालय में संध्या प्रवचन होगा. […]

विज्ञापन

नवादा (नगर) : पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के आगमन कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति के सदस्य शुक्रवार को व्यस्त दिखे. शंकराचार्य शनिवार को नवादा पहुंचेंगे व सुबह में जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल पटवासराय में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद करेंगे. शनिवार की शाम छह बजे से गांधी इंटर विद्यालय में संध्या प्रवचन होगा.

इसमें वह धार्मिक व समसामयिक विषयों पर विचार रखेंगे. इस अवधि में सभी लोगों को उनके दिव्य दर्शन करने व प्रवचन सुनने का लाभ मिलेगा. सात जून को जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में 11 बजे से शंकराचार्य महाराज का पादूका पूजन व 12 बजे से प्रेस व बुद्धिजीवियों के साथ वार्ता का कार्यक्रम होना है. कार्यक्रम को लेकर गांधी इंटर स्कूल में मंच आदि बनाने के काम को पूरा किया जा रहा है. संयोजक आरपी साहू के अलावा कई अन्य लोग सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन