फतेहपुर मोड़ पर घंटों लगा रहा जाम, राहगीर हलकान

Updated:
विज्ञापन
फतेहपुर मोड़ पर घंटों लगा रहा जाम, राहगीर हलकान

भीषण गर्मी में परेशानी: ककोलत जलप्रपात और झारखंड जाने वाले यात्री फंसे

विज्ञापन

भीषण गर्मी में परेशानी: ककोलत जलप्रपात और झारखंड जाने वाले यात्री फंसे

बीडीओ बोले, जल्द ही अतिक्रमण मुक्त होगा मुख्य मार्ग

फोटो कैप्शन- जाम में फंसे लोग

प्रतिनिधि, अकबरपुर

प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत आये दिन लोगों को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है. फतेहपुर चौक हो या अकबरपुर बाजार, अक्सर जाम का नजारा देखने को मिलता है. इससे राहगीरों के साथ अन्य लोग परेशान हो जाते हैं. क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर मोड़ पर शनिवार को घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे. छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. गर्मी का मौसम आते ही ककोलत जलप्रपात, पेट्रो सहित झारखंड राज्य जाने के लिए यह मुख्य सड़क है. इसी मार्ग से स्कूली बसों के साथ-साथ अन्य व्यापारी भी आवागमन करते हैं. शनिवार को अकबरपुर बाजार में हाट लगने के कारण भीड़ बढ़ जाती है. अक्सर हाट के दिन इस मोड़ से गुजरना चुनौतीपूर्ण होता है. जाम की स्थिति इतनी विकट हो जाती है कि आवागमन पूरी तरह ठप पड़ जाता है और लोग वाहनों के शोर से परेशान रहते हैं. स्थानीय ग्रामीण सन्नी कुमार, रुपेश कुमार और सुरज कुमार ने बताया कि हाट के दिन सड़क पार करना भी मुश्किल हो जाता है. ककोलत जाने वाले यात्रियों का समय बर्बाद होता है और लोग वैकल्पिक रास्ते ढूंढने को मजबूर हैं. ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आखिर कब इस समस्या का स्थायी समाधान होगा.

क्या कहते हैं पदाधिकारी

फतेहपुर मोड़ व अकबरपुर चौक को अतिक्रमणमुक्त कर जल्द ही जाम की समस्या से निजात दिलायी जायेगी.

राधा रमण मुरारी, बीडीओ, अकबरपुर.

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन