सीनियर नेशनल महिला रग्बी चैंपियनशिप में उपविजेता बनी बिहार की टीम

Updated:
विज्ञापन

नवादा की आरती के नेतृत्व में बिहार टीम ने रचा इतिहास, बनी उपविजेता

विज्ञापन

नवादा की आरती के नेतृत्व में बिहार टीम ने रचा इतिहास, बनी उपविजेता विजेता टीम को ढाई लाख और उपविजेता बिहार को मिली डेढ़ लाख रुपये की पुरस्कार राशि मेडल जीतो नौकरी पाओ के तहत जिले के कई खिलाड़ियों को नौकरी मिलने की संभावना नवादा की आरती कुमारी, रितु कुमारी व शिखा कुमारी ने किया शानदार प्रदर्शन फोटो कैप्शन- पुरस्कार के साथ टीम के खिलाड़ी. प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय राजगीर के बिहार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 13वीं सीनियर नेशनल महिला रग्बी चैंपियनशिप में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया. फाइनल मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद बिहार को उड़ीसा से हार का सामना करना पड़ा और टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. बिहार टीम का नेतृत्व नवादा की खिलाड़ी आरती कुमारी कर रही थीं. उनके साथ जिले की रितु कुमारी एवं शिखा कुमारी के बेहतरीन खेल के बदौलत टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया. पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व मंत्री श्रवण कुमार, खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्र संकरण, रग्बी इंडिया के प्रेसिडेंट राहुल बोस और उपनिदेशक मिथिलेश कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया. विजेता टीम को ढाई लाख और उपविजेता बिहार टीम को डेढ़ लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया. वहीं तृतीय स्थान पर रही बंगाल की टीम को एक लाख रुपये दिये गये. प्रतियोगिता के दौरान नवादा जिला रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव विक्रम कुमार मौजूद रहे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे. शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि बिहार टीम के 12 खिलाड़ियों में से तीन नवादा की थीं, जो जिले के लिए गर्व की बात है. आरती कुमारी की कप्तानी में टीम ने राजगीर की धरती पर इतिहास बनाया है. बिहार के सभी उपविजेता खिलाड़ियों को राजकीय खेल सम्मान से सम्मानित किया जायेगा. ”मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के तहत इन बेटियों को सरकारी नौकरी मिलने की भी प्रबल संभावना है. इस ऐतिहासिक जीत पर जिला रग्बी संघ के अध्यक्ष एके गुरु उर्फ अमित कुमार, सुनील कुमार, जूही कुमारी और रंजीत कुमार सहित कई खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं देकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया. नवादा की बेटियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में हर्ष का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन