जनता दरबार में 23 मामले पहुंचे, कई का मौके पर निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में 23 मामले पहुंचे, कई का मौके पर निष्पादन

Nawada news. नता दरबार का आयोजन डीएम रवि प्रकाश के निर्देशानुसार शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में अपर समाहर्ता डॉ अनिल कुमार तिवारी की अध्यक्षता में किया गया.

विज्ञापन

नवादा कार्यालय. जनता दरबार का आयोजन डीएम रवि प्रकाश के निर्देशानुसार शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में अपर समाहर्ता डॉ अनिल कुमार तिवारी की अध्यक्षता में किया गया. जनता दरबार में नवादा जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये नागरिकों ने भूमि विवाद, पेंशन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन कार्ड तथा राजस्व संबंधी कुल 23 समस्याएं प्रस्तुत कीं. एडीएम ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुना और त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिये. कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर पीड़ितों को राहत प्रदान की गयी. जनता दरबार में संविदा कर्मी के मानदेय, बंदोबस्ती रद्द करने, परिमार्जन को लौटाए जाने, नलकूप से पानी आपूर्ति, भूमि विवाद जैसे विषयों पर भी आवेदन प्राप्त हुए। कुछ मामलों का ऑन स्पॉट समाधान किया गया, वहीं अन्य मामलों को त्वरित निपटारा हेतु संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित कर दिया गया. एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आम जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता और तत्परता के साथ समाधान सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा जनता दरबार आम लोगों की सरकार तक सीधी पहुंच का माध्यम है, जिसका उद्देश्य पारदर्शी एवं त्वरित समाधान प्रदान करना है. कार्यक्रम में प्रभारी पदाधिकारी स्थापना शाखा डॉ. राजकुमार सिंहा, प्रभारी जिला जन संपर्क पदाधिकारी अमरनाथ कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन