नदी किनारे अचेत पड़ा मिला अधेड़, चाकू घोंपा
Updated at : 12 Feb 2020 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

पकरीबरावां : धमौल बाजार निवासी नरेश यादव की पीटकर हत्या करने का प्रयास किया गया. बदमाशों ने बुरी तरह पीटने के बाद सिर में चाकू घोंप दी और मृत समझ कर नदी किनारे फेंक दिया. मामला रविवार के रात का है. सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने उसे नदी किनारे अचेत पड़ा देखा और परिजनों को […]
विज्ञापन
पकरीबरावां : धमौल बाजार निवासी नरेश यादव की पीटकर हत्या करने का प्रयास किया गया. बदमाशों ने बुरी तरह पीटने के बाद सिर में चाकू घोंप दी और मृत समझ कर नदी किनारे फेंक दिया. मामला रविवार के रात का है.
सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने उसे नदी किनारे अचेत पड़ा देखा और परिजनों को इसकी सूचना दी. परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा ले गये. जहां से चिंताजनक स्थिति में पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. पीएमसीएच में नरेश यादव जिंदगी की जंग लड़ रहा है.
बताया जाता है कि नरेश यादव रविवार की शाम खेत पटवन के लिए नौरंगा गया था. पटवन कर देर रात घर नहीं लौटा. सुबह ग्रामीणों ने नदी किनारे पड़ा देखा. इधर, प्रभारी थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि पीट कर हत्या करने का प्रयास के मामले में कोई भी आवेदन अब तक थाने में नहीं पहुंचा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




