बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, गृहस्वामी ने दी सूचना

Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 02 May 2026 4:57 PM

विज्ञापन

Nawada news. थाना क्षेत्र के कौआकोल-पकरीबरावां पथ पर भारत गैस गोदाम के पास अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की है.

विज्ञापन

रिश्तेदारी में गया था परिवार, मुख्य दरवाजे का ताला खोल अंदर घुसे चोर नगदी समेत सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान पर हाथ साफ कैप्शन — चोरी के बाद बिखरे पड़े सामान को देखतीं पीड़ित महिलाएं. प्रतिनिधि, कौआकोल थाना क्षेत्र के कौआकोल-पकरीबरावां पथ पर भारत गैस गोदाम के पास अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की है. पीड़ित गृहस्वामी श्रवण कुमार ने बताया कि वह 24 अप्रैल को परिवार सहित अकबरपुर के श्रीरामपुर अपनी रिश्तेदारी में गये थे. विगत एक मई को वापस लौटने पर देखा कि बक्सों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था. पीड़ित के अनुसार, चोरों ने घर से 20 ग्राम सोना, 100 ग्राम चांदी के आभूषण, कपड़े, कंबल, बर्तन और 50 हजार रुपये नगद समेत अन्य कीमती वस्तुएं चुरा ली हैं. चोरी गए कुल सामान की कीमत लाखों में बतायी जा रही है. इस संबंध में पीड़ित ने कौआकोल थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन