ePaper

डायन होने का आरोप लगाकर महिला की पीट-पीटकर हत्या

Updated at : 27 Aug 2019 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
डायन होने का आरोप लगाकर महिला की पीट-पीटकर हत्या

नवादा: बिहार में नवादा जिले के कौआकोल थाना अंतर्गत तरौन गांव में एक महिला की डायन होने का आरोप लगाकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ एस ने बताया कि इस सिलसिले में नामजद चार आरोपियों में से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पकडीबरावां अनुमंडल पुलिस अधिकारी मुकेश कुमार […]

विज्ञापन

नवादा: बिहार में नवादा जिले के कौआकोल थाना अंतर्गत तरौन गांव में एक महिला की डायन होने का आरोप लगाकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ एस ने बताया कि इस सिलसिले में नामजद चार आरोपियों में से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पकडीबरावां अनुमंडल पुलिस अधिकारी मुकेश कुमार साह ने बताया कि मृतक महिला का नाम चिंता देवी (60) है.

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में चिंता देवी की पुत्री द्वारा कैलाश मांझी और उनके पुत्र सोनू सहित कुल चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. साह ने बताया कि पुलिस ने कैलाश मांझी और सोनू को गिरफ्तार कर लिया है तथा दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. उन्होंने बताया कि कैलाश के 12 वर्षीय पुत्र मुन्ना मांझी की कल शाम मृत्य हो गयी थी. वह लंबे समय से बीमार था. चारों आरोपियों ने उसकी मौत के लिए चिंता देवी को जिम्मेदार माना और उन्होंने डायन होने का आरोप लगाते हुए महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन