पुलिस ने पांच आरोपितों को दबोचा

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने पांच आरोपितों को दबोचा

शराब के नशे में हंगामा करने वाला युवक भी पुलिस गिरफ्त में

विज्ञापन

शराब के नशे में हंगामा करने वाला युवक भी पुलिस गिरफ्त में प्रतिनिधि, रजौली. थाना क्षेत्र के चितरकोली गांव के समीप शराब के नशे में हंगामा करने वाले एक व्यक्ति सहित शराब मामले में चार वांछित अभियुक्तों को पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि बीते शनिवार की रात्रि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है. सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सिरदला थाना क्षेत्र के चैली गांव निवासी जितेंद्र राजवंशी के पुत्र रोहित कुमार उर्फ मुस्का के रूप में हुई है. शराब मामले से जुड़े अलग-अलग कांडों में वांछित चार अभियुक्तों को भी छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है. इनमें थाना कांड संख्या 141/21 के अभियुक्त जोगी कला गांव निवासी दर्शन यादव के पुत्र सरयू यादव, थाना कांड संख्या 441/21 के अभियुक्त मोहकामा गांव निवासी मिश्री मांझी के पुत्र अर्जुन मांझी, थाना कांड संख्या 488/25 के अभियुक्त एकम्बा गांव निवासी लालो राजवंशी के पुत्र अजीत कुमार तथा थाना कांड संख्या 116/26 के अभियुक्त जोगनी गांव निवासी शिव बालक यादव के पुत्र संतोष यादव शामिल हैं.

विज्ञापन
Gauri Shankar

लेखक के बारे में

By Gauri Shankar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन