नीट यूजी की परीक्षा में पांच परीक्षा केंद्रों पर 83 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Published by :VISHAL KUMAR
Published at :03 May 2026 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
नीट यूजी की परीक्षा में पांच परीक्षा केंद्रों पर 83 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

प्रशासन का शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा कराने का दावा

विज्ञापन

प्रशासन का शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा कराने का दावा

सेंटर के बाहर परीक्षार्थियों के प्रवेश के लिए रही कड़ी व्यवस्था

गेट पर ही लगाया गया था अंदर नहीं ले जाने वाली सामग्रियों का नोटिस फ्लैक्स

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-2026 परीक्षा जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा के निष्पक्ष व पारदर्शी संचालन के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक व सुदृढ़ व्यवस्थाएं बनायीं. सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच व प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विशेष सतर्कता बरती गयी. डीएम रवि प्रकाश ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के क्रम में उन्होंने महिला आइटीआइ व इंजीनियरिंग कॉलेज का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की पहचान, सत्यापन, निषिद्ध सामग्रियों की जांच तथा परीक्षा रूम में निगरानी व्यवस्था को देखी. जिले के सभी पांच परीक्षा केंद्रों पर कुल 1944 परीक्षार्थियों में से 1861 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 83 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जिला मुख्यालय के कन्हाई इंटर स्कूल, प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल, केएलएस कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज व महिला आइटीआइ में परीक्षा का सेंटर बनाया गया था.

गेट पर सख्ती के साथ हुई जांच

जिले के सभी परीक्षा सेंटरों पर सुरक्षा के कड़े व्यवस्था किये गये. सेंटरों में प्रवेश के दौरान मुस्तैदी से चेकिंग करने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों के अंदर जाने की अनुमति दी जा रही थी. परीक्षा सेंटरों पर इलेक्ट्रॉनिक्स गैजट्स को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गयी. परीक्षा केंद्रों के बाहर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं ले जाने का बैनर भी लगाया गया. उसे बैनर में किन-किन गैजेट्स को नहीं ले जाना था, उनका चित्र भी अंकित किया गया था. ताकि, परीक्षार्थी आसानी से समझ सकें और सावधानियां बरत सकें.

फोटो स्टेट की दुकानों के बाहर लगी

परीक्षार्थियों के लिए जारी किये गये दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा था. परीक्षा केंद्रों के आसपास सभी फोटो स्टेट और साइबर कैफे की दुकानें खुली नजर आयीं. परीक्षार्थी को सेंटर में अंदर एडमिट कार्ड की दो फोटो स्टेट कॉपी ले जाने का निर्देश दिया गया था.

स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग रहा तैयार

नीट परीक्षा 2026 के लिए स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग को मुस्तैदी से तैनात रखा गया. नवादा समाहरणालय के अंदर बनाये गये कंट्रोल रूम के पास दमकल व एंबुलेंस तैनात दिखी. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि किसी भी तरह की परेशानियों से निबटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है. दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि दमकल की गाड़ियां अलर्ट मोड पर रखी गयी हैं.

त्रिस्तरीय रही व्यवस्था

जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन व त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था बनायी गयी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके. सुबह आठ बजे से ही परीक्षार्थी व उनके परिजन केंद्रों पर पहुंचने लगे थे. सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक सेंटर में प्रवेश का समय निर्धारित था.

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन