नवादा में भूमि विवाद में किसान की पीटकर और करेंट लगाकर हत्या

Updated:
विज्ञापन
नवादा में भूमि विवाद में किसान की पीटकर और करेंट लगाकर हत्या

जिले के अकबरपुर प्रखंड अंतर्गत बुधुआ पंचायत के तेलभद्रो गांव में भूमि विवाद को लेकर एक किसान की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है.मृतक की पहचान 57 वर्षीय मथुरा यादव (पिता- अमित यादव) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

नवादा कार्यालय. जिले के अकबरपुर प्रखंड अंतर्गत बुधुआ पंचायत के तेलभद्रो गांव में भूमि विवाद को लेकर एक किसान की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान 57 वर्षीय मथुरा यादव (पिता- अमित यादव) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, मथुरा यादव पर चार-पांच अज्ञात हमलावरों ने उस वक्त जानलेवा हमला किया, जब वे अपने खेत की ओर गये हुए थे. इस वारदात के बाद से गांव में दहशत का माहौल है.

सिर पर वार, फिर दिया करंट

परिजनों ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने मथुरा यादव को खेत के पास घेर लिया और उनके सिर पर किसी भारी हथियार से जोरदार प्रहार किया. हमले में उनका सिर बुरी तरह फट गया. इसके बाद हमलावरों ने क्रूरता की हदें पार करते हुए, खेत में लगे पानी के मोटर के तार से उन्हें करेंट लगा दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. जब परिजन उन्हें ढूंढते हुए घटनास्थल पर पहुंचे, तो खून से लथपथ शव देखकर सन्न रह गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत गांव पहुंची और जांच में जुट गयी. परिजनों ने पुलिस के समक्ष आशंका जतायी है कि मथुरा यादव का कुछ लोगों के साथ पुराना भूमि विवाद चल रहा था और उसी रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, नवादा भेज दिया है.

विज्ञापन
प्रांजल पांडेय

लेखक के बारे में

By प्रांजल पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन