लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया जाम

Published at :16 Jul 2013 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया जाम

सिरदला : पदमौल-बिजु बिगहा पथ पर लौंद बाजार में बराबर जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सबसे अधिक दिक्कत रविवार को होता है. स्थिति यह हो जाती है कि अगर एक गाड़ी बाजार में प्रवेश कर जाय तो सामने से आने वाली गाड़ी को कम से कम आधा […]

विज्ञापन

सिरदला : पदमौल-बिजु बिगहा पथ पर लौंद बाजार में बराबर जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सबसे अधिक दिक्कत रविवार को होता है. स्थिति यह हो जाती है कि अगर एक गाड़ी बाजार में प्रवेश कर जाय तो सामने से आने वाली गाड़ी को कम से कम आधा घंटा इंतजार करना पड़ता है.

इसके कारण अक्सर गाड़ी वालों में तू-तू, मैं-मैं होती रहती है. सड़क की चौड़ाई कम होने के बावजूद दोनों किनारों पर सब्जी विक्रेता, मछली विक्रेता, ठेलावाले व अन्य सामग्री बेचने वालों का जमघट लगा रहता है. अगर इस जाम में कोई मरीज फंस गया तो उसका बुरा हाल हो जाता है.

इसी होकर पीएचसी सिरदला, नवादा, पटना व अन्य स्थानों पर लोग मरीजों को लेकर जाते हैं. हर साल बाजार की बंदोबस्ती होने के बावजूद इस समस्या का स्थायी निदान नहीं निकाला जा रहा है. जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार के उपसचिव डॉ छेदी राम के ज्ञांपाक 333, दिनांक 14/07/1994 के आदेशानुसार प्लॉट 1488 पर दैनिक सब्जी हॉट लगाने व वसूली करने का निर्देश सीओ को दिया गया है. इसके बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन