आहर काटने से बह रहा पानी

रजौली : एनएच 31 पर अंधरबारी की ओर परमेश्वर बिगहा के आगे सड़क किनारे पर आहर की मिट्टी मधुकॉन कंपनी द्वारा काटे जाने से किसानों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है. बगाही आहर से जुड़े गांव के किसानों इसी से पटवन करते हैं. आहर पर पानी बहने के कारण किसानों को बिचड़ा […]
रजौली : एनएच 31 पर अंधरबारी की ओर परमेश्वर बिगहा के आगे सड़क किनारे पर आहर की मिट्टी मधुकॉन कंपनी द्वारा काटे जाने से किसानों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है.
बगाही आहर से जुड़े गांव के किसानों इसी से पटवन करते हैं. आहर पर पानी बहने के कारण किसानों को बिचड़ा डालने में भी मुश्किल हो रही है. किसानों का कहना है कि मधुकॉन कंपनी ने लकड़ी ढोने के लिए आहर का किनारा काट दिया था. उस समय कंपनी के कर्मचारियों ने कहा था कि काटे गए किनारे को भर कर ठीक कर दिया जायेगा. परंतु, ऐसा हुआ नहीं हुआ.
अब किसान परेशान हैं. जानकारी के अनुसार, बगाही आहर से जमा पानी गुहिया आहर में सड़क पार के केनाल द्वारा दूसरे क्षेत्र में जाता है. इससे सड़क के किनारे बसे लोग खेतों का पटवन करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




