सर्वोच्च न्यायालय ने भी गुणवत्तापूर्ण हेलमेट लगाने का दिया है निर्देश
Updated at : 06 Jun 2018 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

हर शनिवार को मनाया जायेगा हेलमेट दिवस सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर जारी किया गया आदेश नवादा : शहर में बाइक चलानेवालों को जितना जरूरी हेलमेट पहनना हुआ है, उतना ही जरूरी हेलमेट की गुणवत्ता भी हो गयी है. आये दिन सड़क दुर्घटनाओं में हो रही बाइक चालकों की मौत को लेकर राज्य परिवहन आयुक्त […]
विज्ञापन
हर शनिवार को मनाया जायेगा हेलमेट दिवस
सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर जारी किया गया आदेश
नवादा : शहर में बाइक चलानेवालों को जितना जरूरी हेलमेट पहनना हुआ है, उतना ही जरूरी हेलमेट की गुणवत्ता भी हो गयी है. आये दिन सड़क दुर्घटनाओं में हो रही बाइक चालकों की मौत को लेकर राज्य परिवहन आयुक्त ने यह संयुक्त आदेश जारी कर वाहन जांच के दौरान हेलमेट इस्तेमाल पर खास ध्यान देने का निर्देश दिया है. सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर जारी किया गया इस आदेश को सर्वोच्च न्यायालय ने पहले ही गुणवत्तापूर्ण हेमलेट के इस्तेमाल को लेकर सख्त निर्देश जारी कर चुका था.
इसके लिये परिवहन विभाग को खास हिदायत दी गयी कि प्रत्येक माह के हर शनिवार को हेलमेट डे के रूप में मनाया जाये. साथ ही शनिवार को विशेष वाहन जांच अभियान भी चलाने को कहा है. राज्य परिवहन आयुक्त पटना ने पत्रांक संख्या 3469 दिनांक 25 मई 2018 में दर्शाया है कि पिछले साल गुणवत्तापूर्ण हेलमेट नहीं पहनने के कारण कई सड़क दुर्घटनाओं में दो पहिया वाहन चालक व उस पर सवार लोगों की मृत्यु में काफी इजाफा रहने से यह आदेश जारी किया गया है. इसी को लेकर चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान में दोपहिया वाहन चालक व उस पर सवार लोगों को गुणवत्तापूर्ण हेलमेट पहनना अतिआवश्यक हो गया है.
किस अधिनियम के तहत जारी किया गया आदेश : मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा -129 एवं बिहार मोटरगाड़ी नियमावली 1992 के नियम- 196 में दो पहिया वाहन चालकों एवं उसपर सवारी करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिये गुणवत्तापूर्ण हेलमेट धारण करना अनिवार्य है. आदेश के आलोक में निर्देश दिया गया है कि मोटरयान निरीक्षक, प्रवर्तन अवर निरीक्षकों एवं पुलिस के सहयोग से प्रत्येक शनिवार को हेमलेट डे के रूप में विशेष अभियान चलाकर हेमलेट पहनने की जांच सख्ती से किये जाने के साथ-साथ इसपर सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है.
मई में सड़क दुर्घटनाओं से 19 लोगों की जा चुकी हैं जानें : जिले के विभिन्न इलाकों में पिछले माह मई में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 19 लोगों की जानें जा चुकी हैं. सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम विभाग से मिली जानकारी अनुसार, विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में 19 लोगों की मौतें हो चुकी हैं, जो काफी दर्दनाक है. सरकार ने ऐसी दुर्घटना में होने वाली मौत से बचाव को लेकर हेलमेट इस्तेमाल को जरूरी कर दिया है. इसी में कुछ संशोधन करते हुए अब इसे और भी सख्त बनाते हुए हेलमेट इस्तेमाल में गुणवत्ता का भी जांच किया जाने लगा है. हालांकि परिवहन विभाग हेमलेट के साथ-साथ चारपहिया वाहनों में आगे बैैैठने वालों को सीट बेल्ट बांधने का भी जांच शुरू कर दिया है. एक तरफ विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाकर लोगों को अपनी जिन्दगी के अहमियत को समझने के लिये सचेत करने में जुटी है, वहीं कुछ लोग खासकर नवयुवा वर्ग इसे खिलवाड़ के रूप में लेकर अपनी किमती जान से हाथ गंवा रहे हैं. ऐसी हालातों में सरकार ने अब इस अभियान को पूरी सख्ती से लागू कर दिया है.
क्या कहते हैं अधिकारी
सरकार के निर्देश पर हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच पूर्व से की जा रही है. इसमें कड़ाई की जा रही है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में ही इसके लिये निर्देश जारी कर दिया था. लेकिन, नये आदेश में गुणवत्तापूर्ण हेलमेट के इस्तेमाल को कोई पत्र आया है, उसे अभी नहीं देख पाये हैं. यदि ऐसा निर्देश आया है, तो इसमें सख्ती से पालन किया जायेगा. फिलहाल हर शनिवार को विशेष जांच अभियान चला कर कार्रवाई की जा रही है.
ब्रजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी,नवादा
पिछले दो सप्ताह में 106 वाहन चालकों को किया फाइन
शहरी क्षेत्र में वाहन जांच अभियान को लेकर पिछले दो शनिवार को चलाये गये सघन जांच अभियान में लगभग दो सौ वाहनों की जांच की गयी. इनमें 106 वाहन चालकों से करीब 17 हजार का जुर्माना वसूला. इसे और भी सख्त करने की तैयारी में जिला परिवहन विभाग जुटा है. गौरतलब हो कि जब पिछले महीने सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया गया था, तो लोगों को जागरूक करने के लिये गुलाब का फूल दिया जाता है. बावजूद इससे बदलाव नहीं आता देख विभाग ने सख्ती से फाइन लेना शुरू कर दिया है. इससे भी नहीं सुधार हुआ, तो वैसे लोगों पर फाइन के साथ-साथ कार्रवाई भी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




