कुंभ करियर राशिफल 17 मार्च 2026: क्या आज करियर में बढ़ेगा प्रभाव और बड़े अधिकारियों का मिलेगा समर्थन?

आज 17 मार्च 2026 का कुंभ राशिफल
Kumbh Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Kumbh Aaj Ka Rashifal 17 March 2026: आज का दिन आपके लिए बेहद प्रभावशाली रहने वाला है. आपकी राशि में चंद्रमा, मंगल, बुध और राहु की चतुर्ग्रही युति बन रही है. मीन के सूर्य और शुक्र द्वितीय भाव में धन और वाणी को प्रभावित करेंगे. मिथुन के गुरु आपके पंचम भाव को शुभ दृष्टि दे रहे हैं.
करियर-बिजनेस: व्यापार में आज आप सही निर्णय लेंगे. निर्णय भविष्य में आपके लिए मील का पत्थर साबित होगा. नौकरी में अधिकारी आपका सहायता करेंगें. आप अपने विरोधियों को पछाड़ने में सफल रहेंगे. आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बहुत ही शानदार और लाभप्रद रहने वाला है.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज नया आकर्षण पैदा होगा. आप अपने पार्टनर के प्रति अधिक जुड़ाव महसूस करेंगे. दांपत्य जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी. पार्टनर के साथ शॉपिंग या डिनर पर जाने का प्लान बन सकता है. रिश्तों में मजबूती और विश्वास बढ़ेगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में दिन मिला-जुला है. मानसिक रूप से आप खुद को बहुत सक्रिय पाएंगे. आज शारीरिक थकान हो सकती है. नियमित योग और गहरी सांस लेने वाले व्यायाम आपको ऊर्जावान बनाए रखेंगे. अधिक तेल-मसाले वाले भोजन से परहेज करना आपके लिए जरूरी है.
सावधानी: अपने स्वभाव में जिद्दीपन न लाएं और दूसरों की सलाह को भी महत्व दें.
उपाय: शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ करें और काले तिल का दान करें.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 8
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




