तंबाकू का सेवन नहीं करने का लिया संकल्प
Updated at : 01 Jun 2018 5:47 AM (IST)
विज्ञापन

तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन न्यायिक अिधकारियों ने बताये नुकसान नवादा कोर्ट : व्यवहार न्यायालय स्थित स्थायी लोक अदालत कार्यालय में गुरुवार को तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला व सत्र न्यायाधीश रुद्र प्रकाश मिश्रा ने किया. कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा […]
विज्ञापन
तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
न्यायिक अिधकारियों ने बताये नुकसान
नवादा कोर्ट : व्यवहार न्यायालय स्थित स्थायी लोक अदालत कार्यालय में गुरुवार को तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला व सत्र न्यायाधीश रुद्र प्रकाश मिश्रा ने किया. कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव जावेद अहमद खान की देखरेख में हुआ. इस अवसर पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश, सभी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हबीबुल्लाह सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे. बार एसोसिएशन नवादा के सचिव अजीत कुमार व अध्यक्ष विजय कुमार सोना भी उपस्थित रहे.
लोक अदालत के कर्मी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी मौजूद थे. लोगों ने तंबाकू व मादक पदार्थों का सेवन व इस्तेमाल न करने की शपथ ली. न्यायिक अिधकािरयों ने तंबाकू से होनेवाली हानि के बारे में चर्चा की़ लोगों ने कहा कि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




