घर पर बनाएं इंस्टेंट आम-मिर्च का अचार, वंदना ने बताया बनाने का तरीका 

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

इंस्टेंट आम मिर्ची का अचार (फोटो - इंस्टाग्राम @family_kitchenyt17

Instant Aam Ka Achar: बाजार में आ गए हैं कच्चे आम तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल की मदद से आप इंस्टेंट आम-मिर्च का अचार बनाने के बारे में जान सकते हैं. इस इंस्टेंट अचार बनाने की रेसिपी वंदना से अपने इंस्टाग्राम @family_kitchenyt17 अकाउंट पर शेयर की है.

विज्ञापन

Instant Aam Mirch Ka Achar: गर्मियों के मौसम में कच्चे आम से बनी चीजें खाने का अलग ही मजा होता है. जिनमें से आम का अचार भी कई लोगों को पसंद होता है. आमतौर पर अचार तैयार होने में काफी समय लग जाता है, लेकिन अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आप झटपट बनने वाला इंस्टेंट आम-मिर्च का अचार बना सकते हैं. ये अचार स्वाद में भी लाजवाब होता है और बहुत ही कम समय में आसानी से तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी. 

इंस्टेंट आम-मिर्च का अचार बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • कच्चा आम
  • हरी मिर्च
  • सरसों के दाने – 2 चम्मच
  • जीरा – ½ चम्मच
  • सौंफ – 2 चम्मच
  • मेथी दाना – ¼ चम्मच
  • अजवाइन – ¼ चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हल्दी
  • धनिया के दाने
  • कलौंजी
  • सरसों का तेल
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

इंस्टेंट आम-मिर्च का अचार बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप आम और मिर्च अच्छे से धो लें. इसे साफ कपड़े से अच्छे से पोंछ लें. अब मिर्च के डंठल को हटाकर इसे छोटे टुकड़ों में काट लें. अब आप कच्चे आम लें इसके ऊपर के हिस्से को काटकर निकाल लें और छोटे टुकड़ों काट लें. 
  • अब एक चॉपर में हरी मिर्च और कच्चे आम को क्रश कर लें. इसे अच्छे से बारीक क्रश करना है. अब इसे एक बर्तन में निकाल लें. 
  • एक पैन गर्म करें, इसमें जीरा, सौंफ, सरसों के दाने और मेथी दाना डालें. साथ में अजवाइन डालकर अच्छे से भूनकर तैयार कर लें. 
  • अब इन चीजों को आप एक मिक्सर जार में डालकर बारीक पाउडर बना लें. 
  • अब उसी पैन के अंदर थोड़ा सरसों का तेल गर्म करें. फिर जो तैयार हुआ आम और मिर्च का मिश्रण था उसमें आप तैयार हुए मसालों को डाल दें. 
  • फिर गर्म तेल में आप थोड़े धनिया के दाने, कलौंजी और साथ में कश्मीरी लाल मिर्च ऐड करके अच्छे से मिक्स करके अचार में डाल दें. सभी चीजों को आप अच्छे से मिक्स कर लें. 
  • अब तैयार हुए अचार को आप एक कांच के जार में भर दें. इस तरह आप आसानी से इंस्टेंट आम मिर्च का अचार तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Dal Tadka Recipe: रेस्टोरेंट वाला स्वाद अब घर पर, इस तरीके से तैयार करें स्वादिष्ट दाल तड़का

यह भी पढ़ें: Suji Dumplings Recipe: बच्चों के लिए हेल्दी इवनिंग स्नैक की है तलाश? ट्राई करें ये लो कैलोरी डम्पलिंग्स रेसिपी

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola