गर्मी में भी लें चाय का मजा, घर पर बनाएं रिफ्रेशिंग आइस टी

Updated at : 17 Mar 2026 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
lemon cucumber mint ice tea

नींबू, खीरा और पुदीने की आइस टी (image: AI Generated)

Lemon Cucumber Mint Ice Tea: गर्मियों में ठंडक और ताजगी पाने के लिए लेमन, ककड़ी और मिंट से बनी आइस टी एक बेहतरीन ड्रिंक है. मशहूर शेफ Sanjeev Kapoor की इस आसान रेसिपी से आप घर पर मिनटों में हेल्दी और स्वादिष्ट आइस टी बना सकते हैं.

विज्ञापन

Lemon Cucumber Mint Ice Tea: गर्मियों के मौसम में ठंडा और ताजगी भरा पेय हर किसी को पसंद आता है. ऐसे में लेमन, ककड़ी और मिंट से बनी आइस टी स्वाद के साथ-साथ शरीर को भी ठंडक देती है. मशहूर शेफ Sanjeev Kapoor ने अपनी वेबसाइट पर इस हेल्दी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक की आसान रेसिपी साझा की है. नींबू की हल्की खटास, ककड़ी की ठंडक और पुदीने की खुशबू मिलकर इसे बेहद स्वादिष्ट बना देती है. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की आसान विधि.

चाय बनाने के लिए सामान 

  • 2 कप पानी
  • 1 टी बैग (ग्रीन टी या ब्लैक टी)
  • 1/2 ककड़ी (पतले स्लाइस में कटी)
  • 1 नींबू (स्लाइस में कटा)
  • 8–10 पुदीने की पत्तियां
  • 1–2 चम्मच शहद या चीनी (स्वादानुसार)
  • बर्फ के टुकड़े

कैसे बनते हैं चाय

  1. सबसे पहले एक पैन में पानी उबाल लें.
  2. अब इसमें टी बैग डालकर 2–3 मिनट तक रहने दें ताकि चाय का फ्लेवर अच्छी तरह आ जाए.
  3. इसके बाद टी बैग निकाल लें और चाय को थोड़ा ठंडा होने दें.
  4. अब इसमें ककड़ी के स्लाइस, नींबू के स्लाइस और पुदीने की पत्तियां डाल दें.
  5. स्वाद के अनुसार शहद या चीनी मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें.
  6. गिलास में बर्फ डालें और ऊपर से तैयार आइस टी डालकर सर्व करें.

सर्व करने का तरीका 

  • अगर आप चाहें तो इसे और ज्यादा फ्रेश बनाने के लिए ऊपर से थोड़ा नींबू रस और कुछ पुदीने की पत्तियां गार्निश के रूप में डाल सकते हैं.
  • यह लेमन, ककड़ी और मिंट वाली आइस टी गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ आपको तुरंत ताजगी भी देती है.

यह भी पढ़ें: Weight Loss Habits: जिम जाने की जरूरत नहीं! रात को सोने से पहले करें ये 2 काम, मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी

यह भी पढ़ें: दोपहर में आती है सुस्ती? दिनभर खुद को सुपर-एक्टिव रखने के लिए बदलें ये 5 आदतें

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola