गरीब को मिलेगा पक्का घर, बिजली भी

Updated at : 15 Apr 2018 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
गरीब को मिलेगा पक्का घर, बिजली भी

रोह : डुमरी पंचायत के करणपुर महादलित टोले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा की 2022 तक भारत के सभी गांव और कस्बों में हर गरीब परिवार के लिए पक्का मकान बनाया जायेगा. इसके लिए केंद्र सरकार से सहायता राशि दी जायेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक समरसता […]

विज्ञापन
रोह : डुमरी पंचायत के करणपुर महादलित टोले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा की 2022 तक भारत के सभी गांव और कस्बों में हर गरीब परिवार के लिए पक्का मकान बनाया जायेगा. इसके लिए केंद्र सरकार से सहायता राशि दी जायेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक समरसता अभियान के तहत करणपुर के महादलित टोले को चुना गया है.
इसके तहत गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन व हर घर में बिजली की रोशनी पहुंचायी जायेगी. जिन वृद्धों को पेंशन नही मिल रही है, उन्हें गांवों में कैंप लगा कर पेंशन दिलाने की बात कही. करणपुर गांव में शौचालय निर्माण की जानकारी ली. गांववालों ने बताया कि अभी कई घर शौचालयविहीन हैं. इस पर मंत्री ने कहा कि जल्द से जल्द गांव में शौचालय बनाएं.
करणपुर गांव में खुलेगा चरखा ट्रेनिंग सेंटर
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जल्द से जल्द करणपुर गांव के गरीब परिवारों को स्वरोजगार के लिए सोलर चरखा ट्रेनिंग सेंटर खोला जायेगा. इससे गरीबों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी. कार्यक्रम की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बाबा साहेब भीमराव अांबेडकर के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया. बाबा साहेब अमर रहे के नारे लगाये. गांव की महादलित महिलाओं के साथ बैठ कर खिचड़ी भी खायी. कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंदपुर विधानसभा के भाजपा नेता रंजीत यादव और संचालन रजौली विधानसभा के भाजपा नेता अर्जुन राम ने की. मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार बबलू, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, वीरेंद्र सिंह, संजय सिंह, रंजय सिंह, विजय यादव, अजय कुमार, उपेंद्र चंद्रवंशी, सिद्धेश्वर सिंह,जितेंद्र कुमार बबलू कुमार,चंद्रिका राम, राजेंद्र राम, जोगिंद्र राम, संघ मित्रा आदि उपस्थित थे.
केंद्रीय मंत्री ने सुनाया प्रधानमंत्री का भाषण
नगर भवन में आयोजित सामाजिक न्याय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का ऑडियो सुनाया गया़ उन्होंने कहा कि बाबा साहेब को जो 70 सालों में सम्मान नहीं मिला उसे भाजपा ने दिलाया है़ कांग्रेस ने संसद में ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा को रोका है़ इस कानून को भी एससी-एसटी की तरह सक्रिय रूप से लागू होने में कांग्रेस अड़ंगा लगा रही है़ बाबा साहब देश के भविष्य निर्माता हैं. भाजपा के प्रयास से ही भारत रत्न दिया जा सका है़ संसद के सेंट्रल हॉल में उस महापुरुष की तस्वीर नहीं लगायी गयी, जिसने संविधान रचा है़ लेकिन, भाजपा ने उनकी तस्वीर को लगा कर एक सम्मान दिया है़ ऑडियो के माध्यम से मंत्री गिरिराज सिंह ने पीएम के भाषण को सुनाया.
24 काे पंचायती राज, 28 को मनेगा स्वराज दिवस
24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के दिन विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया जायेगा़ इसमें टीकाकरण व स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, सामाजिक एवं आर्थिक विकास पर विचार विमर्श होगा़ बाल पंचायत का आयोजन कर निबंध लेखन एवं चित्रण प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी़ 28 अप्रैल ग्राम स्वराज दिवस के दिन प्रधानमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना तथा अन्य विभागों में चल रही योजनाओं के विभागीय माप-दंड के अनुसार चिह्नि एवं सुयोग्य लाभुकों के बीच देय लाभ का वितरण किया जायेगा़ 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस के दिन चिकित्सा बीमा, आयुष्मान भारत स्कीम के पहलुओं पर गांववालों से बातचीत होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन