इस बार गर्मी में नल के जल से प्यास बुझानी होगी मुश्किल

Updated at : 07 Mar 2018 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
इस बार गर्मी में नल के जल से प्यास बुझानी होगी मुश्किल

लोगों को सुगमता से पेयजल पहुंचाने में विश्व बैंक की योजनाएं भी मददगार फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों में स्पेशल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगा कर पानी को किया जायेगा शुद्ध केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से सात निश्चय के तहत नल का जल पहुंचाने की हो रही कोशिश नवादा नगर : र्मी की आहट शुरू होने […]

विज्ञापन

लोगों को सुगमता से पेयजल पहुंचाने में विश्व बैंक की योजनाएं भी मददगार

फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों में स्पेशल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगा कर पानी को किया जायेगा शुद्ध
केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से सात निश्चय के तहत नल का जल पहुंचाने की हो रही कोशिश
नवादा नगर : र्मी की आहट शुरू होने के साथ ही पानी की समस्या शुरू हो गयी है. जिले में लोगों को पीने का पानी सहजता से मिले इसके लिए पेयजल आपूर्ति योजनाओं को तेज किया जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सात निश्चय के तहत हर घर नल का जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. पूर्व में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचईडी विभाग के द्वारा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बोरिंग, हैंडपंप, पानी टंकी आदि के माध्यम से सप्लाई की योजनाएं बनायी जाती थी.
सीएम की घोषणा के बाद सीधे नल का पानी वार्ड क्षेत्र के घरों तक पहुंचाने की योजना है. फ्लोराईड से प्रभावित क्षेत्रों गांवों व बसावटों में फ्लोराइड स्पेशल तरीके से शुद्ध करके अलग करने के लिए प्रोजेक्ट लगाये जा रहे हैं. वर्ल्ड बैंक की मदद से रजौली के दस पंचायतों के 128 वार्डों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जायेगी. पहले चरण में ट्रायल के तौर पर रतनपुर जोन में जून महीने तक वाटर सप्लाई शुरू होने की संभावना है. इसके अलावे केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से पानी पहुंचाने की योजना बनायी जा रही है.
विश्व बैंक कर रहा मदद : पेयजल आपूर्ति की सुविधा के लिए विश्व बैंक जिले के 17 पंचायतों के प्रोजेक्ट में धन लगा रहा है. रजौली के दस पंचायतों में पेयजल अपूर्ति के अलावे अकबरपुर के एक, नारदीगंज के तीन, हिसुआ, नरहट व नवादा के एक-एक पंचायतों में प्रोजेक्ट लगाये जा रहे हैं. रजौली के दस पंचायतों के 128 वार्डों में पेयजल के लिए फुलवरिया जलाशय के पानी को साफ करके फ्लोराईड मुक्त करके सप्लाई किया जायेगा. इसके अलावे सात अन्य पंचायतों में पेयजल योजना अंतिम रूप में पहुंच रही है. वर्ल्ड बैंक द्वारा दिये जाने वाले सहयोग मे 50 प्रतिशत रुपये वर्ल्ड बैंक, 29 प्रतिशत केंद्र सरकार तथा 20 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार खर्च करती है. शेष एक प्रतिशत रुपये लाभुक परिवारों से लिया जाता है.
क्या कहते हैं अधिकारी
पेयजल आपूर्ति का अधिकतर काम वार्ड समिति द्वारा ग्रामीण विकास विभाग के अंर्तगत कराया जा रहा है. हर घर नल का जल पहुंचाने के लिए वार्ड में पानी टंकी लगाकर पाइप लाइन द्वारा घरों में कनेक्शन दिया जा रहा है. पीएचईडी विभाग दूषित पानी को साफ करके वाटर सप्लाई करने वाली योजना पर काम कर रही है. अगले छह माह में फ्लोराईड प्रभावित कई क्षेत्रों में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के साथ वाटर सप्लाई शुरू किया जायेगा.
चंद्र भूषण, कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी
ग्रामीण विकास विभाग को करनी है पेयजल की आपूर्ति
सात निश्चय योजना में वार्डवार पानी की उपलब्धता के लिए वार्ड स्तर पर योजना बनाकर ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा पेयजल आपूर्ति करनी है. वार्ड क्षेत्र की आबादी के अनुसार पांच हजार लीटर क्षमता वाली पानी टंकी को आठ मीटर की उंचाई पर लगाकर पाइप के माध्यम से हर घर में वाटर कनेक्शन करना है. ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा इस काम को किया जा रहा है. इसके अलावे फ्लोराईड प्रभावित 192 वार्डों में पीएचईडी द्वारा पानी को साफ करके वितरण किया जाना है. पीएचईडी द्वारा 104 वार्डो में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के साथ पेयजल आपूर्ति के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. अगले छह माह में सभी एजेंसियों को काम पूरा करने का समय दिया गया है.
घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, एफआईआर दर्ज
होली में गांव गये थे परिजन सुनसान घर का उठाया फायदा
नवादा़ नगर थाना क्षेत्र के तीन नम्बर बस स्टैंड स्थित कन्हाई नगर मुहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक घर में लाखों की चोरी कर ली. घटना को लेकर स्थानीय नगर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. जानकारी अनुसार उक्त मुहल्ले में रहने वाले विशुनदेव महतो के मकान में चोरी की घटना हुई है़ इसमें मकान मालिक विशुनदेव महतो और उसमें रहने वाले कृषि सलाहकार ललित कुमार के घर का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है़ ललित ने नगर थाना को चोरी के संबंध में एफआईआर दर्ज करने के लिये आवेदन दिया है़ उन्होंने बताया कि होली को लेकर मकान मालिक अपने गांव कौआकोल गये हुए थे. उसके बाद ललित भी अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ अपने गांव वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के हैवतपुर गांव चले गये. इसका फायदा उठाकर चोरों ने दोनों के कमरे से करीब पौने तीन लाख नकदी और एक लाख के जेवरात की चोरी कर ली. उन्होंने बताया कि एक मार्च को होलिका दहन के दिन घर में ताला लगाकर गांव जाने के बाद जब मंगलवार को गांव से नवादा लौटे तो नजारा ही बदला हुआ था़ दो कमरे व मकान मालिक का एक कमरे का ताला टूटा था और आलमीरा का भी ताला टूटा था तथा सभी सामान बिखरा पड़ा था़ करीब एक लाख के जेवर और 25 हजार नगदी वहां से गायब था़ इसके बाद मकान मालिक को सूचना दी गयी. उनके घर से भी ढाई लाख रुपये नगदी गायब थे. इस घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन