बोरे में बंद पांच टुकड़ों में मिला युवक का शव

Updated at : 23 Jan 2018 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
बोरे में बंद पांच टुकड़ों में मिला युवक का शव

खुरी नदी के पास पुलिस को मिली लाश प्रेम प्रसंग में हत्या की जतायी आशंका नवादा : अपरािधयों ने युवक को पांच भागों में काट कर युवक की हत्या कर दी़ युवक का शव तीन बोरे में बंद कर लाईनपार मिर्जापुर सूर्य मंदिर के पास स्थित खुरी नदी में फेंक दिया था़ घटना की सूचना […]

विज्ञापन

खुरी नदी के पास पुलिस को मिली लाश

प्रेम प्रसंग में हत्या की जतायी आशंका
नवादा : अपरािधयों ने युवक को पांच भागों में काट कर युवक की हत्या कर दी़ युवक का शव तीन बोरे में बंद कर लाईनपार मिर्जापुर सूर्य मंदिर के पास स्थित खुरी नदी में फेंक दिया था़ घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर लिया़ युवक के हाथ, पैर, सिर, लिंग तथा धड़ अलग-अलग कर हिस्से में काट दिया था़ घटना की खबर मिलते ही शहर में सनसनी फैल गयी़ शव देखनेवालों का हुजूम उमड़ पड़ा़ शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी दूसरी जगह पर अपराधियों ने इत्मिनान से युवक को पांच भागों में बेरहमी से काट कर हत्या कर दी है‍़ शव की पहचान नहीं नहीं हो सकी है़ लोग इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रहे है़ं
एसडीपीओ विजय कुमार झा और नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार दल-बल घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है़ शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है़
थानाध्यक्ष ने कहा कि युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसे नदी में फेंक दिया गया़ है़ यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है़ हत्या मामले से संबंधित सभी बिंदुओं पर पुलिस अनुसंधान करने में जुट गयी है़ बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर वहां तैनान पुलिस पिकेट के जवानों ने तीन बोरे को कुत्तों द्वारा नोंचते देखे जाने के बाद शक के आधार पर बोरे की जांच की गयी थी़ एसडीपीओ विजय कुमार झा ने कहा कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है़
बच्चों के झगड़े में दो गुटों रोड़ेबाजी
नवादा. पिछले दिनों बच्चों के दो गुटों में हुए विवाद ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया़ दोनों गुटों की ओर से एक-दूसरे पर जम कर रोड़ेबाजी हुई़ घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ विजय कुमार झा मौके पर पहुंच कर मामले को सुलह कराते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया़
बताया जाता है कि भदौनी शरीफ के डॉ हक गली में घुस कर इस्लाम नगर मोहल्ले के युवकों ने अचानक ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया़ एनएच 31 के दक्षिण भदौनी शरीफ के डॉ हक साहब गली में इस्लाम नगर की ओर से युवकों ने गली में घुसते ही ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया था़ पथराव से भदौनी शरीफ के लोगों में दहशत की स्थिति बन गयी और लोग घरों में भाग कर छिप गये़ उपद्रवियों ने भदौनी शरीफ, आलो बाबू रोड नंबर एक मे मो औरंगजेब खान के मकान पर भी पथराव किया़ मो औरंगजेब ने बताया कि काफी संख्या में रहे उपद्रवियों ने उनके घर में घुस कर तोड़-फोड़ भी की़ पथराव करते हुए युवक फिर इस्लाम नगर की ओर भाग निकले़
नगर थानाध्यक्ष सदर डीएसपी विजय कुमार झा व अंजनी कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुुंचे़ मौके पर सदर डीएसपी व नगर थानाध्यक्ष ने मोहल्ले के लोगों को बैठा कर मामले की तहकीकात कर समझाने का प्रयास किया़ वहीं मोहल्ले के विवाद को सुलझाने के लिए राजद नेता प्रिंस तमन्ना समेत अन्य लोगों ने मामला शांत कराया़ भदौनी शरीफ की एक महिला ने हाथ से सोने के दो बाले व सोने की चेन छीन लेने का आरोप भी लगाया़
शुक्रवार को बच्चों के बीच हुआ था विवाद: गौरतलब है कि पिछले दिनों शुक्रवार को नगर के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के भदौनी मुहल्ले में बच्चों के बीच खेल-खेल में विवाद हो गया था़ इसको लेकर बच्चों के साथ मारपीट की गयी थी़ यह मामला तब उग्र हो गया जब इस झगड़े में बच्चों के बीच हुई लड़ाई में बड़े भी आमने्र-सामने हो गये़ शुक्रवार को इस घटना में तीन बच्चे जख्मी हुए थे, उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया था़ नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी ने अब तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी है़ इस घटना को शांत कराने में स्थानीय लोगांे ने भी पहल करने का काम कर रहे हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन