VIDEO : बिहार के नवादा में दहेज के लिए महिला की हत्या, मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Oct 2017 2:13 PM
नवादा : बिहारमें नवादा के रोह थाना क्षेत्र के मड़रा गांव में बुधवार को दहेज और बाइक की लालचमें एक विवाहिता की हत्या कर उसके शव को ससुराल पक्ष की आेर से जलाये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका के भाई ने रोह थाना में आज पति समेत ससुराल पक्ष केअन्य सदस्यों के […]
नवादा : बिहारमें नवादा के रोह थाना क्षेत्र के मड़रा गांव में बुधवार को दहेज और बाइक की लालचमें एक विवाहिता की हत्या कर उसके शव को ससुराल पक्ष की आेर से जलाये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृतका के भाई ने रोह थाना में आज पति समेत ससुराल पक्ष केअन्य सदस्यों के खिलाफ हत्या और दहेज की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है.
मृतक महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए हत्या की गयी है. आरोप है कि दहेज और बाइक को लेकर मृतका को प्रताड़ित किया जाता था.महिलाके भाई नेआज पति समेतससुरालपक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. इस बारे में जानकारी देते हुए राेह थाना के प्रभारी ने बताया कि यह दहेज हत्या का मामला है. उन्होंने बताया कि आज मृतका के भाई ने इस मामले में बहन के पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ हत्या करने और शव को आनन फानन में जलाने का अारोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










