अपहरण का ड्रामा रच बेटे ने मांगे 50 हजार

Updated at : 19 Sep 2017 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
अपहरण का ड्रामा रच बेटे ने मांगे 50 हजार

पुलिस ने राजगीर रेलवे स्टेशन से बेटे को किया बरामद पिता ने 16 सितंबर को बेटे के अपहरण का मामला कराया था दर्ज नारदीगंज : कुझा गांव निवासी एक 20 वर्षीय युवक द्वारा खुद के अपहरण का ड्रामा रच पिता से 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने […]

विज्ञापन
पुलिस ने राजगीर रेलवे स्टेशन से बेटे को किया बरामद
पिता ने 16 सितंबर को बेटे के अपहरण का मामला कराया था दर्ज
नारदीगंज : कुझा गांव निवासी एक 20 वर्षीय युवक द्वारा खुद के अपहरण का ड्रामा रच पिता से 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने युवक को राजगीर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया.
पूछताछ में उसने खुद ही अपहरण की अफवाह फैलाने की बात कबूल की. अपहृत के पिता ब्रह्मदेव चौहान ने 16 सितंबर को नारदीगंज थाने में अपने बेटे दीपक के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी. उन्होंने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात अपराधी ने उनके बेटे का अपहरण कर 50 हजार रुपये बतौर फिरौती की मांग की है. अपराधी खुद को रजौली के जंगलों में होने की बात कह रहे हैं.
इसके बाद जब पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की तो मोबाइल का ट्रेस राजगीर रेलवे स्टेशन के आसपास का मिला. इसके बाद नारदीगंज थानाध्यक्ष ने राजगीर जीआरपी की मदद से अपहृत युवक को राजगीर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया. पुलिस की पूछताछ में दीपक ने बताया कि उसके पिता उसे खर्च के लिए रुपये नहीं दे रहे थे.
इसके कारण उसने अपने भाई रूपम कुमार की मदद से पिता को खुद के अपहरण की सूचना भिजवायी. एसडीपीओ विजय कुमार झा ने बताया कि यह मामला पूरी तरह अपहृत युवक द्वारा रची गयी साजिश है. वह अपने पिता से रुपये ऐंठना चाहता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन