सात निश्चय योजना में सहयोग करेंगे मुखिया

Updated at : 12 Sep 2017 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
सात निश्चय योजना में सहयोग करेंगे मुखिया

नरहट़ सोमवार को बीडीओ उमेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया के साथ मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के क्रियान्यवन को लेकर प्रखंड कार्यालय में बैठक की गयी़ उन्होंने बताया कि बैठक का मूल उद्देश्य मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल और पक्की गली व […]

विज्ञापन
नरहट़ सोमवार को बीडीओ उमेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया के साथ मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के क्रियान्यवन को लेकर प्रखंड कार्यालय में बैठक की गयी़
उन्होंने बताया कि बैठक का मूल उद्देश्य मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल और पक्की गली व नाली के क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श करना है़ मुखिया के साथ चर्चा के बाद बैठक में उपस्थित सभी मुखिया द्वारा इन योजनाओं के क्रियान्वयन पर सहमति जतायी गयी. उन्होंने बताया कि प्रत्येक पंचायत में चयनित वार्डों का सर्वे करा कर कनीय अभियंता को सर्वेक्षण रिपोर्ट का प्राक्कलन बनाने को कहा गया है़ इसके बाद योजनाओं को मूर्त रूप देने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी़ मौके पर जमुआरा मुखिया निर्मला कुमारी, खनवां मुखिया शंकर रजक, कोनिबर के मुखिया प्रेमन गुप्ता, सैदापुर मुखिया ममता देवी, बभनौर मुखिया संजू देवी, पुंथर मुखिया उर्मिला देवी, पुनौल मुखिया अमृत राम, शेखपुरा मुखिया इशरत बानो व पालीखुर्द मुखिया सुनील कुमार निराला आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन