प्रेमी की चाह में प्रेमिका ने दरवाजे पर बीता दी रात

Updated at : 11 Sep 2017 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी की चाह में प्रेमिका ने दरवाजे पर बीता दी रात

ग्रामीणों की मदद से शादी के बंधन में बंधा प्रेमी युगल अलखडीहा गांव में हुई घटना प्रेमी ने शादी के लिए प्रेमिका को बुलाया था अपने घर परिजनों की आनाकानी से नहीं बन रही थी बात अकबरपुर : गांववालों के सहयोग से प्रेमी युगल की शादी करा दी गयी. घटना बलिया बुजुर्ग पंचायत के अलखडीहा […]

विज्ञापन
ग्रामीणों की मदद से शादी के बंधन में बंधा प्रेमी युगल
अलखडीहा गांव में हुई घटना
प्रेमी ने शादी के लिए प्रेमिका को बुलाया था अपने घर
परिजनों की आनाकानी से नहीं बन रही थी बात
अकबरपुर : गांववालों के सहयोग से प्रेमी युगल की शादी करा दी गयी. घटना बलिया बुजुर्ग पंचायत के अलखडीहा गांव की है. गांव में रविवार की सुबह एक अजीबोगरीब नज़ारा देखने को मिला.
प्रेमी के इशारे पर गांव पहुंची प्रेमिका को पूरी रात उसके घर के बाहर गुजारनी पड़ी. तब जाकर बात बनी और दोनों शादी के बंधन में बंधे. हालांकि इसके पहले दोनों को गांववालों के सुझाव पर पुलिस के पास भी भेजा गया था. वहां पर बात नहीं बनी. अंतत: ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया और दोनों की शादी करवायी. बताया जाता है कि अलखडीहा गांव के यमुना राम के पुत्र राहुल कुमार व बकसंडा गांव के साहेबगंज की अमीरक राम की पुत्री शोभा कुमारी एक दूसरे से प्रेम करते थे. दोनों शादी भी करना चाहते थे. जब लड़के ने अपने परिजनों से इस बारे में बात की, तो उसके पिता मानने को तैयार नहीं हुए. हालांकि लड़की के परिजन को इस बात से कोई आपत्ति नहीं थी. प्रेमी ने प्रेमिका को उसके घर से अपने घर शादी के लिए शनिवार की रात को ही ले आया था.
इधर, प्रेमी के पिता व घरवाले के इंकार करने के बाद यह संभव नहीं हो पा रहा था. इसके कारण प्रेमिका को पूरी रात लड़के के घर के बाहर ही रहना पड़ा. सुबह जब ग्रामीणों ने लड़की को घर के बाहर देखा, तो लड़के के परिजनों को मनाने का प्रयास किया. मगर, सफलता नहीं मिली. ग्रामीणों ने दोनों को थाने से मदद लेने के लिए भेजा.
जहां दोनों ने कहा कि अपनी मर्जी से शादी करना चाहते हैं, लेकिन परिजन राजी नहीं हैं. थानाध्यक्ष संजय मौआर ने कहा कि दोनों ने इससे संबंधित किसी प्रकार का आवेदन थाने में नहीं दिया है. लिहाजा वह कुछ नहीं कर सकते हैं. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की शादी गांव के शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ करवा दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन