Saraikela: आंगनबाड़ी सेविका की बेटी बनी फूड सेफ्टी ऑफिसर, खुशी से पूरा परिवार गदगद

नम्रता को मिठाई खिलाते उनके माता-पिता
Saraikela: सरायकेला की नम्रता महतो ने जेपीएससी परीक्षा में 15वां रैंक हासिल कर फूड सेफ्टी ऑफिसर बनकर जिले का नाम रोशन किया है. आंगनबाड़ी सेविका की बेटी नम्रता ने सफलता को धैर्य और संघर्ष का परिणाम बताते हुए कहा कि लड़कियों को कभी दबाव में नहीं आना चाहिए और उन्हें बराबर अवसर मिलना चाहिए.
प्रताप मिश्रा/धीरज कुमार
Saraikela: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मानिक बाजार गांव निवासी आंगनबाड़ी सेविका प्रभाती महतो और एलआईसी एजेंट आस्तिक महतो की बेटी नम्रता महतो जेपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल कर फूड सेफ्टी ऑफिसर बनी हैं. उन्हें 15वां रैंक हासिल हुआ है. नम्रता महतो ने कहा कि सफलता के लिए समय लगता है. इसमें प्रतिभागी के धैर्य की परीक्षा भी होती है. गिरकर जो संभलता है, हमेशा सफलता उसके कदम चूमती है. उन्होंने कहा कि समाज में लड़कियों के प्रति नजरिया लड़कों से कहीं अलग है. लड़कियों को सफलता हासिल करने के लिए कभी भी दबाव में नहीं आना चाहिए और ना ही कभी माता पिता को अपनी लड़कियों पर दबाव बनाना चाहिए.
नम्रता ने कहा कि माता पिता को चाहिए कि बेटी की शादी के लिए दहेज जमा करने की जगह पढ़ाई पर पैसा खर्च करें, बेटियां कभी निराश नहीं करेंगी. उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई-बहन, शिक्षकों और दोस्तों को दिया है.
आंगनबाड़ी सेविका की बेटी है नम्रता
नम्रता महतो के पिता आस्तिक चंद्र महतो एलआईसी के एजेंट हैं, वहीं उनकी माता प्रभाती महतो आंगनबाड़ी सेविका हैं. नम्रता महतो अपने पिता के तीन संतान में सबसे बड़ी है. उससे छोटी एक बहन और एक भाई है. नम्रता महतो के पिता ने बताया कि नम्रता बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की रही है. उसकी प्राथमिक शिक्षा (1-5) सरायकेला के बाल विकास शिक्षा निकेतन में हुई. कक्षा छह के लिए उसका चयन नेतरहाट के लिए हुआ. हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय से दसवीं तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद विशाखापत्तनम के श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल से प्लस टू की पढ़ाई पूरी की. रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर ऑनर्स के साथ बीएससी की पढ़ाई पूरी की.
ये भी पढ़ें…
हाजत में मौत मामला: जयनगर थाना प्रभारी लाइन हाजिर, मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम
जादूगोड़ा के मृत मजदूरों के घर पहुंचे विधायक संजीव सरदार, मदद का दिया भरोसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




