Jio का बड़ा तोहफा, विदेश में भी बिना रोमिंग प्लान नंबर पर आएंगे OTP और SMS

Updated:
विज्ञापन
Jio VoWiFi

रिलायंस जियो

Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक नई सुविधा पेश की है. इसके तहत विदेश यात्रा करने वाले जियो यूजर्स अब बिना किसी इंटरनेशनल रोमिंग पैक के भी SMS और OTP प्राप्त कर सकेंगे.

विज्ञापन

आजकल विदेश यात्रा करना आम बात हो गई है. लेकिन नए देश में पहुंचते ही सबसे बड़ी टेंशन होती है क्या OTP आएगा? क्या बैंक का मैसेज मिलेगा? कहीं जरूरी वेरिफिकेशन कोड मिस तो नहीं हो जाएगा?. अब इसी टेंशन को खत्म करने के लिए रिलायंस जियो एक ऐसी सुविधा लेकर आया है, जो विदेश में भी आपको बिना किसी रोमिंग प्लान के जरूरी SMS से जोड़े रखेगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, अब यूजर्स Wi-Fi कॉलिंग (VoWiFi) के जरिए विदेश में रहते हुए भी बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के इनकमिंग SMS प्राप्त कर सकेंगे. खास बात यह है कि इसके लिए इंटरनेशनल रोमिंग पैक की जरूरत नहीं होगी.

Wi-Fi कॉलिंग पर फ्री SMS की सुविधा

FoneArena की रिपोर्ट के अनुसार, जियो यूजर्स विदेश यात्रा के दौरान Wi-Fi नेटवर्क से जुड़े रहने पर फ्री में इनकमिंग SMS प्राप्त कर सकते हैं. इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में जाकर Wi-Fi कॉलिंग (VoWiFi) को ऑन करना होगा.

इस सुविधा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह फ्री है. यानी यूजर्स बिना किसी महंगे रोमिंग प्लान को एक्टिव किए भी OTP, बैंकिंग अलर्ट और अन्य जरूरी मैसेज आसानी से प्राप्त कर सकते हैं.

कैसे फायदेमंद है यह सुविधा?

यह फीचर खासतौर पर उन मैसेज के लिए काम के हैं, जो तुरंत जरूरी होते हैं. जैसे OTP (वन-टाइम पासवर्ड), बैंकिंग अलर्ट और अकाउंट वेरिफिकेशन मैसेज. इसकी मदद से आप विदेश में रहते हुए भी अपने बैंक अकाउंट एक्सेस कर सकते हैं, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पूरा कर सकते हैं और टिकट और बुकिंग कन्फर्म कर सकते हैं.

सबसे बड़ा फायदा यह है कि यूजर्स को महंगे इंटरनेशनल रोमिंग पैक लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे यात्रा सस्ती और आसान हो जाएगी.

कैसे करें इस्तेमाल?

इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए आपको:

  • आपके नंबर पर एक्टिव जियो का डोमेस्टिक रिचार्ज प्लान होना चाहिए.
  • आपका स्मार्टफोन Wi-Fi कॉलिंग सपोर्ट करता हो.
  • आपके पास अच्छा और स्टेबल Wi-Fi कनेक्शन हो.

इन बातों का रखें ध्यान

  • यह सुविधा पूरी तरह Wi-Fi कनेक्शन पर निर्भर है, इसलिए नेटवर्क मजबूत होना जरूरी है.
  • फिलहाल यह सुविधा सिर्फ इनकमिंग SMS के लिए है.
  • विदेश में SMS भेजने के लिए अभी भी इंटरनेशनल प्लान की जरूरत पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: Jio का सबसे सस्ता सालभर चलने वाला रिचार्ज, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola