TVS Ntorq 125 के सभी वेरिएंट्स की कीमत में कितना फर्क? खरीदने से पहले जरूर देखें

TVS Ntorq 125 (Photo: TVS Motor)
TVS Ntorq 125 अपने 125cc सेगमेंट में परफॉर्मेंस, फीचर्स और कनेक्टिविटी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करता है. यह कई वेरिएंट्स में आता है और शहर में आसान राइडिंग के साथ-साथ स्पोर्टी एक्सपीरियंस भी देता है.
TVS Ntorq 125 एक प्रीमियम 125cc स्कूटर है, जो खासतौर पर यंग राइडर्स और कम्यूटर के लिए बनाया गया है, जो अपने स्कूटर से सिर्फ बेसिक काम ही नहीं बल्कि थोड़ी मस्ती और स्टाइल भी चाहते हैं. इसके कई वेरिएंट, मॉडर्न फीचर्स और रेसिंग से इंस्पायर डिजाइन इसे अपनी क्लास का सबसे फीचर-पैक्ड स्कूटर बनाते हैं. अगर आप भी TVS Ntorq 125 लेने की सोच रहे हैं, तो नीचे इसके सारे वेरिएंट्स के एक्स-शोरूम प्राइस की पूरी लिस्ट हमनें दी है. आइए देखते हैं.
TVS Ntorq 125: वेरिएंट वाइज प्राइस
| Ntorq 125 वेरिएंट्स | एक्स-शोरूम प्राइस |
|---|---|
| Disc | ₹81,250 |
| Race Edition | ₹86,550 |
| Super Squad Edition | ₹91,050 |
| Race XP | ₹92,550 |
| XT | ₹1,00,150 |
इंजन, माइलेज और परफॉरमेंस
TVS Ntorq 125 में 124.8cc का सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगा है, जो लगभग 10.05 hp की पावर और 11.5 Nm का टॉर्क देता है. इसकी CVT ट्रांसमिशन के साथ, ये स्कूटर 0 से 60 km/h की स्पीड सिर्फ 7.9 सेकंड में पकड़ सकता है.
माइलेज की बात करें तो ये करीब 50 kmpl देने का दावा करता है. अगर इसे बेसिक 110cc स्कूटर के साथ कंपेयर करें तो थोड़ा ज्यादा फ्यूल लगेगा, लेकिन शहर में अक्सेलरेशन और रेस्पोंस काफी स्मूथ और मजेदार है.
फीचर और टेक्नोलॉजी
इसमें SmartXonnect सिस्टम है, जो Bluetooth से जुड़ता है. मतलब, अब आप आसानी से कॉल अलर्ट देख सकते हैं, नेविगेशन की मदद ले सकते हैं और अपनी राइड का पूरा डेटा ट्रैक कर सकते हैं.
हाई वेरिएंट्स में आपको फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल जाता है, जिसमें कई डिस्प्ले मोड्स दिए गए हैं. इसके अलावा, LED लाइटिंग, USB चार्जिंग पोर्ट, बाहर से फ्यूल भरने की सुविधा और स्पोर्टी डिजाइन एलिमेंट्स इसे और भी शानदार बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: Suzuki Access 125 के सभी वेरिएंट्स की कीमत में कितना फर्क? खरीदने से पहले जरूर देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




