सीटीटीवी की फुटेज से धराया पॉकेटमार
Updated at : 25 Jul 2017 11:34 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा : नगर थाना क्षेत्र के पुराना बाजार मुहल्ले में एक युवक से उचक्कों ने 20 हजार रुपये पॉकेटमारी कर ली़ घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी़ इसके बाद पुलिस ने उसके जरिये उचक्के को पकड़ लिया़ पुलिस ने बताया कि नारदीगंज थाना क्षेत्र के कोशला गांव निवासी चिरंजीव कुमार सोमवार को उक्त मुहल्ले में […]
विज्ञापन
नवादा : नगर थाना क्षेत्र के पुराना बाजार मुहल्ले में एक युवक से उचक्कों ने 20 हजार रुपये पॉकेटमारी कर ली़ घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी़ इसके बाद पुलिस ने उसके जरिये उचक्के को पकड़ लिया़
पुलिस ने बताया कि नारदीगंज थाना क्षेत्र के कोशला गांव निवासी चिरंजीव कुमार सोमवार को उक्त मुहल्ले में पेंट खरीदने आया था़ उसी समय पॉकेटमारों ने उसकी जेब से दो-दो हजार के 10 नोट निकाल लिया़ यह सब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था़ उसके जरिये पॉकेटमार को पुलिस ने धर दबोचा़ गिरफ्तार उचक्का यूपी के झांसी का रहनेवाला है़ उसके बड़े भाई विकास ने उसे इस काम में लाया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




