छह माह से 18 साल तक के बच्चों के हर्ट की होगी फ्री सर्जरी
Updated at : 15 Jul 2017 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

रोटरी क्लब के 17वें पदस्थापन में अध्यक्ष बने राजेंद्र व मनोज बने सचिव नवादा : रोटरी क्लब के 17वें पदस्थापन कार्यक्रम के तहत रोटेरियन राजेंद्र प्रसाद को अध्यक्ष व रोटेरियन मनोज कुमार को सचिव बनाया गया़ कॉलर चेंज कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद राजेश ने अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद को पदभार सौंपा, वहीं निवर्तमान सचिव […]
विज्ञापन
रोटरी क्लब के 17वें पदस्थापन में अध्यक्ष बने राजेंद्र व मनोज बने सचिव
नवादा : रोटरी क्लब के 17वें पदस्थापन कार्यक्रम के तहत रोटेरियन राजेंद्र प्रसाद को अध्यक्ष व रोटेरियन मनोज कुमार को सचिव बनाया गया़ कॉलर चेंज कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद राजेश ने अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद को पदभार सौंपा, वहीं निवर्तमान सचिव डॉ मनोज कुमार ने नये सचिव मनोज कुमार को जिम्मेवारी दी़
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विवेक कुमार ने कहा कि रोटरी द्वारा जल्द मेगा प्रोजेक्ट कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है़ इसमें छह माह से 18 वर्ष तक के उन बच्चों को सहायता प्रदान की जायेगी, जिनके हर्ट में प्रॉब्लम है और उसे ऑपरेशन की जरूरत है़ ऐसे बच्चों की मुफ्त इलाज व ऑपरेशन की व्यवस्था की जायेगी़
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के स्वच्छता अभियान में रोटरी ने यह फैसला लिया कि शौचालय निर्माण और स्वच्छता आभियान चलाया जायेगा़ एक नया प्रोजेक्ट गरीब बेरोजगारों के लिए शुरू किया जा रहा है, जिसमें रोटरी पांच इ-रिक्शा मुफ्त वितरण करेगी़ अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि रोटरी ने जो जवाबदेही दी है, उसे ईमानदारी पूर्वक कर्मठता के साथ निभायेंगे़ जिले भर में स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा और स्कूली बच्चों को भी जागरूकता का पाठ पढ़ाया जायेगा़
उन्होंने कहा कि रोटरी की सहेली सेेंटर का विस्तार करते हुए घरेलू महिलाओं को सिलाई और कम्प्यूटर का प्रशिक्षण देकर अधिक से अधिक महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जायेगा़ कार्यक्रम का नेतृत्व असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आरपी साहू ने किया़ मौके पर अनिल भगत, एसडीओ राजेश कुमार, वजीर प्रसाद, ललित अग्रवाल, बद्री प्रसाद, केपी मगहिया, शिवशंकर प्रसाद, अरुण भगत, शैलेंद्र सिंह, श्रीकांत सिंह, नित्यानंद प्रसाद, रूपेश अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, पंकज झुनझुनवाला, नवीन कुमार, नागेंद्र कुमार तथा सोहन कुमार मंटू सहित दर्जनों की संख्या में रोटेरियन शामिल थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




