बुधवार को जब्त मोरम लदा ट्रक गायब, चालक-खलासी को जेल
Updated at : 15 Jul 2017 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

बुधवार की रात एनएन 31 से जब्त किया गया था मोरम लदा ट्रक झारखंड से आ रहे वाहन गायब होने से पुलिस महकमे में खलबली रजौली : बुधवार की रात झारखंड की ओर से आ रहा एक मोरम लदे ट्रक को पुलिस ने एनएच-31 से जब्त किया था.ट्रक के चालक व खलासी को गिरफ्तार कर […]
विज्ञापन
बुधवार की रात एनएन 31 से जब्त किया गया था मोरम लदा ट्रक
झारखंड से आ रहे वाहन गायब होने से पुलिस महकमे में खलबली
रजौली : बुधवार की रात झारखंड की ओर से आ रहा एक मोरम लदे ट्रक को पुलिस ने एनएच-31 से जब्त किया था.ट्रक के चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया था.थानाध्यक्ष ने ओवरलोडेड ट्रक को मनेर पंजाबी ढाबा से कुछ दूरी पर जब्त किया था़ लेकिन, रात में ही मोरम लदा ट्रक को गायब कर दिया गया. सुबह जब पुलिस वहां पहुंची, तो ट्रक अपने स्थान से गायब था.
इसके बाद रजौली पुलिस में खलबली मच गयी. पुलिस ने गायब ट्रक की काफी खोजबीन की.लेकिन, कोई सफलता नहीं मिली. पुलिस समझ नहीं पा रही थी कि आखिर किसने ट्रक को वहां से गायब कर दिया है. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने ट्रक के मालिक पर ट्रक चालक अमित कुमार व खलासी वीरेंद्र यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चालक व उपचालक को जेल भेजा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




