ePaper

Bihar: नालंदा में पहले युवक से की मारपीट, फिर एक लाख रुपए और बुलेट छीन भागे अपराधी

Updated at : 07 Jun 2024 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
Crime News

Bihar: बिहारशरीफ के बिहार थाना इलाके के नकटपुरा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर बदमाशों ने एक युवक के साथ पहले मारपीट की. आरोप है कि मारपीट के बाद अपराधियों ने युवक से एक लाख रुपये और बुलेट छीन कर फरार हो गये.

विज्ञापन

Bihar: नालंदा. बिहारशरीफ के बिहार थाना इलाके के नकटपुरा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर बदमाशों ने बाजार जा रहे एक युवक के साथ पहले मारपीट की.उसके बाद उसके पास से एक लाख रूपया छीन लिये. मारपीट के दौरान हुए शोरगुल सुन कर आसपास के लोग इकट्ठा हुए जिसके बाद सभी अपराधी बुलेट लूटकर वहां से फरार हो गए. युवक को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

चार युवकों ने रास्ते में रोका

जानकारी के अनुसार जख्मी मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी दिनेश पासवान का पुत्र रवि कुमार है. जख्मी युवक रवि कुमार ने बताया कि घर निर्माण के लिए वो बुलेट से सीमेंट और छड़ खरीदने के लिए बाजार जा रहा था. इसी बीच पूर्व से घात लगाए चार युवकों ने उसके रास्ते में रोका और उसके साथ मारपीट करते हुए रुपए और बुलेट छीन लिया. जब तक लोग जमा हुए चारों लड़के वहां से भाग चुके थे.

Also Read: Bihar Results: शांभवी चौधरी ने दर्ज की बड़ी जीत, बनी सबसे युवा महिला सांसद

आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

इस मामाले की जानकारी तत्काल स्थानीय थाने को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घटना के संबंध में बिहार थानाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुई है. बुलेट को थाना पर लाया गया है. अब तक किसी पक्ष ने घटना को लेकर आधिकारिक रूप में शिकायत नहीं है. घायल युवक का इलाज चल रहा है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन