विधायक राजबल्लभ के खिलाफ चार्जशीट, आरोप गठित

बिहारशरीफ : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले के आरोपित विधायक राजबल्लभ के खिलाफ सोमवार को चार्जशीट दाखिल किया गया. जिला न्यायालय के पाक्सो स्पेशल प्रथम एडीजे शशिभूषण प्रसाद सिंह ने मामले की सुनवाई की. राजबल्लभ के वकील कमलेश कुमार ने सीआरपीसी की धारा 172 के तहत आरोप पत्र सौंपे जाने की अर्जी कोर्ट में दाखिल […]
बिहारशरीफ : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले के आरोपित विधायक राजबल्लभ के खिलाफ सोमवार को चार्जशीट दाखिल किया गया. जिला न्यायालय के पाक्सो स्पेशल प्रथम एडीजे शशिभूषण प्रसाद सिंह ने मामले की सुनवाई की. राजबल्लभ के वकील कमलेश कुमार ने सीआरपीसी की धारा 172 के तहत आरोप पत्र सौंपे जाने की अर्जी कोर्ट में दाखिल की.
आरोप गठन के साथ ही ट्रायल की अगली तिथि 20 जून तय की गयी. सुनवाई के दौरान आरोपित विधायक राजबल्लभ सहित सुलेखा देवी, राधा देवी, टुसी देवी, छोटी कुमारी व संदीप सुमन उर्फ पुष्पांजय उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




