कथराही बूथ पर हुआ जम कर हंगामा

Updated at : 07 May 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
कथराही बूथ पर हुआ जम कर हंगामा

बिहारशरीफ : मतदान में बोगस वोटिंग व कुछ मतदाताओं को मतदान करने से रोके जाने के विरोध में जमकर हंगामा हुआ. बिन्द के कथराही गांव के सामुदायिक भवन के उतरी बूथ पर हंगामा हुआ. हालांकि पुलिस बल के सहयोग के बाद लोगों को शांत कराया गया. उक्त बूथ पर कुछ ग्रामीणों द्वारा चुनाव में खलल […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : मतदान में बोगस वोटिंग व कुछ मतदाताओं को मतदान करने से रोके जाने के विरोध में जमकर हंगामा हुआ. बिन्द के कथराही गांव के सामुदायिक भवन के उतरी बूथ पर हंगामा हुआ. हालांकि पुलिस बल के सहयोग के बाद लोगों को शांत कराया गया. उक्त बूथ पर कुछ ग्रामीणों द्वारा चुनाव में खलल डाला जा रहा था. मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा था.
इसी को लेकर दो गुटों मं गांव के लोग बंट गये. और हंगामा करने लगे इससे कुछ देर के लिए मतदान कार्य प्रभावित भी हुआ. कर्मियों के समझाने के बाद पुन: सुचारू रूप से मतदान हुआ. इसी प्रकार रहुई प्रखंड के धमासन गंाव के बूथ पर एक प्रत्याशी द्वारा वोटरों को प्रभावित करने की शिकायत की. कुछ लोगों ने यह भी शिकायत किया कि कुछ प्रत्याशियों द्वारा बूथों पर रुपये भी बांटे जा रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन