सदर व अनुमंडलीय अस्पतालों में हर दिन होगा बंध्याकरण ऑपरेशन

बिहारशरीफ : परिवार कल्याण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अब प्रत्येक दिन सदर अस्पताल से लेकर रेफरल अस्पताल तक बंध्याकरण व नसबंदी का ऑपरेशन किया जायेगा. इसके अलावा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हर सप्ताह दो दिन बंध्याकरण के ऑपरेशन की व्यवस्था की जायेगी. इस कार्य को अमलीजामा पहनाने में जिला स्वास्थ्य विभाग […]
बिहारशरीफ : परिवार कल्याण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अब प्रत्येक दिन सदर अस्पताल से लेकर रेफरल अस्पताल तक बंध्याकरण व नसबंदी का ऑपरेशन किया जायेगा. इसके अलावा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हर सप्ताह दो दिन बंध्याकरण के ऑपरेशन की व्यवस्था की जायेगी. इस कार्य को अमलीजामा पहनाने में जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से जुट गया है. सिविल सर्जन ने इस महत्वपूर्ण कार्ययोजना को धरातल पर उतारने के लिए जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को इसकी मुकम्मल व्यवस्था करने की हिदायत दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




