मैजिक व बाइक की टक्कर में एक की मौत
Updated at : 03 May 2016 2:42 AM (IST)
विज्ञापन

सिलाव : बिहारशरीफ-राजगीर राष्ट्रीय राजमार्ग 82 पर रविवार को मोटरसाइकिल और मैजिक की टक्कर हो जाने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी. घटना के विरोध में लोगों ने शव को सड़क पर रख कर करीब तीन घंटे तक उक्त सड़क मार्ग को जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही नालंदा थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी […]
विज्ञापन
सिलाव : बिहारशरीफ-राजगीर राष्ट्रीय राजमार्ग 82 पर रविवार को मोटरसाइकिल और मैजिक की टक्कर हो जाने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी. घटना के विरोध में लोगों ने शव को सड़क पर रख कर करीब तीन घंटे तक उक्त सड़क मार्ग को जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही नालंदा थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी ने घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों को समझा-बुझा कर किसी तरह जाम तुड़वाया एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया.
ट्रैक्टर चालक को ट्रक ने रौंदा: बेन. रविवार को एक ट्रक ने ट्रैक्टर चालक को कुचल दिया, जिससे चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक अपने वाहन को लेकर बिहारशरीफ जा रहा था. रास्ते में बिहारशरीफ-एकंगरसराय मुख्य पथ पर रसुल्ला के समीप अचानक ट्रैक्टर का अगला चक्का ध्वस्त हो जाने के क्रम में गिर पड़ने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने कुचल दिया, जिससे घटना स्थल पर ही चालक की मौत हो गयी. मृतक के पहचान बेन थाना के मुरगांवों निवासी नथुन महतो के पुत्र परमानंद प्रसाद के रूप में की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




