विरोध में लोग सड़क पर उतरे
Updated at : 01 May 2016 9:06 AM (IST)
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति में लापरवाही बरतने का लोगों ने लगाया आरोप शहर में पेयजल संकट गंभीर नाराज लोग धरना-प्रदर्शन व घेराव पर उतारू बिहारशरीफ : स्थानीय बड़ी पहाड़ी, छोटी पहाड़ी व मंसूरगनगर के लोगों ने शनिवार को पेयजल संकट को लेकर डीएम आवास का घेराव किया. घेराव कर रहे लोगों का कहना था कि पानी का […]
विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति में लापरवाही बरतने का लोगों ने लगाया आरोप
शहर में पेयजल संकट गंभीर
नाराज लोग धरना-प्रदर्शन व घेराव पर उतारू
बिहारशरीफ : स्थानीय बड़ी पहाड़ी, छोटी पहाड़ी व मंसूरगनगर के लोगों ने शनिवार को पेयजल संकट को लेकर डीएम आवास का घेराव किया. घेराव कर रहे लोगों का कहना था कि पानी का लेयर नीचे चले जाने से काफी कम मात्रा में उनके मोहल्लों में पानी की सप्लाई हो रही है जलापूर्ति केंद्र के ऑपरेटरों की मनमानी के कारण जरूरत के वक्त पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है.
बाइपास के उस पार नवनिर्मित जलापूर्ति केंद्र के मेन पाइप में लीकेज रहने के कारण पानी की बरबादी करीब छह माह से हो रही है. इस लीकेज को दूर करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. एक तरफ प्यासे लोगों के हलक सूख रहे हैं तो दूसरी ओर लीकेज के कारण पानी की बरबादी हो रही है. लोगों ने सिंगारहाट जलापूर्ति केंद्र को जल्द से जल्द चालू कराने की मांग की. लोगों का कहना हे कि इस केंद्र के चालू हो जाने से सारी समस्या दूर हो जायेगी.चार ओपेन कु आं से लोग पी रहे पानी- प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि बड़ी पहाड़ी, छोटी पहाड़ी व मंसूर नगर मोहल्ले के लोग चार ओपेन कुआं से पानी पीने को मजबूर हैं.
मंसूरनगर, सेहत कुआं, मंगा कुआं व चूहड़ कुआं इसमें शामिल हैं. इस चार ओपेन कुआं में से दो कुआं का पानी सूख जाता है. पानी जमा होने पर लोग पीने के लिए पानी निकालते हैं. लोगों का यह ीाी कहना था कि मोहल्ले में स्थित बर्फ फैक्टरी में पानी की आपूर्ति होती है. विभाग द्वारा बर्फ फैक्टरी को अलग से कनेक्शन दे दिया गया है.जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने लोगों से कहा है कि पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए दिन-रात काम किये जा रहे हैं. जहां पेयजल संकट है, वहां टैंकर से जेयजल भेजा जा रहा है.
मगर कुछ लोग इस पेयजल संकट को अपनी राजनीति चमकाने का एक जरिया बना लेते हैं. लोगों को उकसा कर सड़क जाम, प्रदर्शन आदि करवाते हैं.
एेसे असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी. जिला पदाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया है कि मंसूर नगर में पेयजल की किल्लत की जो वजह है उसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें. लोगों का कहना था कि नल से पेयजल आम लोगों को न देकर वहां स्थित बर्फ फैक्टरी को दिया जाता है. जिला पदाधिकारी ने नगर आयुक्त को इसकी भी जांच कर उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है.
उन्होंने आमजनों से अपील की है कि उनके पेयजल की किल्लत का दूर करने के लिए हरसंभव कदम उठाये जा रहे हैं. किसी के बहकावे में आकर प्रदर्शन,सड़क जाम न करें. वरीय पदाधिकारी से इसकी शिकायत करनी हो तो कार्यालय में आकर अपनी समस्या रखें. उसका समाधान किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




