अनियंत्रित जीप गड्ढे में पलटी, एक की मौत

Updated at : 28 Apr 2016 3:34 AM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित जीप गड्ढे में पलटी, एक की मौत

इस्लामपुर (नालंदा) : अनियंत्रित वाहन के गड्ढे में पलट जाने से विजय प्रसाद नामक एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि एक बच्ची सहित पांच जख्मी हो गये. घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सोनमा ईंट भट्ठा के समीप इस्लामपुर-मेढ़ी पुल पर लिंक मार्ग में बुधवार को घटी. घटना के बाद वाहन […]

विज्ञापन

इस्लामपुर (नालंदा) : अनियंत्रित वाहन के गड्ढे में पलट जाने से विजय प्रसाद नामक एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि एक बच्ची सहित पांच जख्मी हो गये. घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सोनमा ईंट भट्ठा के समीप इस्लामपुर-मेढ़ी पुल पर लिंक मार्ग में बुधवार को घटी. घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया.

प्राप्त समाचार के अनुसार मेढ़ी पुल पर से जीप संख्या बीआर1पी-3711 सवारी लेकर इस्लामपुर आ रही थी कि रास्ते में चालक से वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा. घायलों में मेढ़ी मठ गांव निवासी गणेश पंडित की पत्नी उमा देवी (35 वर्ष) इसी गांव के संजय केवट की पत्नी चंपा देवी (25 वर्ष), चंपा देवी की 02 वर्षीया पुत्री नंदनी कुमारी, मेढ़ी मठ पर निवासी महंगी देवी एवं चंदनपुरा गांव के दामोदर प्रसाद (70 वर्ष) शामिल है.

जख्मी को स्थानीय चिकित्सक के पास इलाज के लिए लाया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक स्थिति में बेहतर इलाज के लिए चंपा देवी एवं नंदनी कुमारी को पीएमसीएच रेफर कर दिया है. वहीं अन्य तीन का उपचार स्थानीय पीएचसी में चल रहा है. घटना की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रफुल्ल चंद्र प्रकाश ने मृतक के परिजनों पारिवारिक लाभ येाजना अंतर्गत बीस हजार रुपये का चेक प्रदान किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है.

बताया जाता है कि मृतक चंदनपुरा गांव निवासी स्व. रामेश्वर प्रसाद का पुत्र है. जिप प्रत्याशी मंजू कुमारी, मुखिया विद्या देवी, राजद नेता उदय कुमार हिमांशु, भाकपा माले नेता उमेश पासवान, राजद नेता महेंद्र सिंह यादव, भाजपा नेता वीरेंद्र गोप ने राज्य सरकार से मांग की है कि मृतक के आश्रित को चार लाख रुपये का आपदा प्रबंधन सहयोग राशि प्रदान की जाय. नेताओं ने घटना पर दुख व्यक्त किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन