घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख

Updated at : 25 Apr 2016 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख

चंडी : रविवार को प्राण चक गांव में एक घर में आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक घर में रखी सारी संपत्ति राख हो गयी. चंडी थाना के प्राणचक गांव के अजय कुमार तथा उनके सहोदय भाई संजीत कुमार के घर […]

विज्ञापन

चंडी : रविवार को प्राण चक गांव में एक घर में आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक घर में रखी सारी संपत्ति राख हो गयी. चंडी थाना के प्राणचक गांव के अजय कुमार तथा उनके सहोदय भाई संजीत कुमार के घर में अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गयी. आग की लपटें देख कर ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े. लेकिन पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण आग बुझाने में असफल हुए.

तब शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रौशन कुमार ने सीओ राजीव रंजन को अगलगी की घटना की जानकारी देकर विद्युत आपूर्ति की मांग की. विद्युत बहाली का आश्वासन के बाद जब बिजली दो घंटे बाद पहुंची तब तक सब कुछ राख हो चुका थ. ग्रामीणों ने किसी प्रकार डीजल पंप के सहारे आग पर काबू पाया. इस अगलगी में अनाज कपड़े, घरेलू सामान और सामग्री जल कर राख हो गयी. साथ ही घर का खपरैल छत भी जल गया. दोनों भाई खुले आकाश के नीचे आ गये. इस अगलगी में लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

पीडि़त ने प्रशासन से मदद और मुआवजे की गुहार लगायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन