भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली

Updated at : 20 Apr 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली

उमंग. जैन श्रद्धालु गगनभेदी जयघोष करते रथ के पीछे चल रहे थे नालंदा : तीर्थंकर महावीर के जन्मोत्सव पर बैंड बाजे के साथ कुंडलपुर में मंगलवार की सुबह आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गयी. दुल्हन की तरह सजी रथ पर भगवान महावीर विराजमान थे.रथ के पीछे हजारों नर नारी,ग्रामीण और जैन श्रद्धालु गगनभेदी जयघोष करते रथ […]

विज्ञापन

उमंग. जैन श्रद्धालु गगनभेदी जयघोष करते रथ के पीछे चल रहे थे

नालंदा : तीर्थंकर महावीर के जन्मोत्सव पर बैंड बाजे के साथ कुंडलपुर में मंगलवार की सुबह आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गयी. दुल्हन की तरह सजी रथ पर भगवान महावीर विराजमान थे.रथ के पीछे हजारों नर नारी,ग्रामीण और जैन श्रद्धालु गगनभेदी जयघोष करते रथ के पीछे चल रहे थे.इस शोभायात्रा को देखने के लिए ग्रामीण अपने घर की छतों पर,गलियों और सड़क के किनारे बड़ी संख्या में उतर आये थे.
यह शोभायात्रा कुंडलपुर के नंदावर्त महल से निकाल कर बेगमपुर,सूर्यपीेठ बड़गांव के सूर्य तालाब,सूर्य मंदिर,सूरज पुर होते हुए प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार तक गयी.भगवान महावीर जन्म भूमि कुंडलपुर दिगंबर जैन समिति द्वारा निकाली गयी.भगवान महावीर जन्म भूमि कुंडलपुर दिगंबर जैन समिति द्वारा निकाली गयी इस रथ यात्रा का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष पीठाधीश रवींद्र कीर्ति स्वामी और मंत्री विजय कुमार जैन ने किया.इस दौरान यहां का वातावरण महावीरमय था.
चारों तरफ तीर्थंकर की वाणी सुनाई पड़ रही थी.तीर्थंकर महावीर की जयकारा से धरती से अंबर तक गूंज रहा था.उनके संदेशों और जीनवाणी से इलाका सुवासित हो रहा था.ऐसा लग रहा था मानों कुंडलपर में महावीर स्वामी का आगमन हो गया है.तीर्थंकर महावीर स्वामी के इस रथ पर बैठने का सौभाग्य वाराणसी के लाल जी जैन और सारथी का सौभाग्य इलाहाबाद के बबलू जैन को प्राप्त हुआ.इसी प्रकार धनकुवेर का सौभाग्य हस्तिनापुर के विजय कुमार जैन को हासिल हुआ.इस अवसर पर रथ की मंगल आरती और भव्य स्वागत समिति के अधिकारियों के द्वारा किया गया.
भगवान महावीर की जन्म भूमि कुंडलपुर का कण-कण आज पुलकित हो रहा है.यहां महावीर स्वामी के जन्मोत्सव का शुभारंभ ध्वजारोहण कर दिया गया.नंदावर्तमहल के प्रागंण में कुंडल पर तीर्थ के अध्यक्ष पीठाधीश स्वरित श्री रवींद्र कीर्ति स्वामी जी के सान्ध्यि में अजय कुमार जैन ने ध्वजारोहण किया.ध्वजारोहण के साथ ही महावीर स्वामी की जय घोष से अंबर गूंज उठा है.दिल्ली,गुजरात,राजस्थान,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश व बिहार सहित अनेक राज्यों से आये जैन श्रद्धालु इस के गवाह बने.रंग विरंगे परिधानों से लैस सैलानी और तीर्थ यात्री माहौल को और खुशनुमा बनाते रहे.
महावीर का पंचामृत अभिषेक
भगवान महावीर के गगन चुंबी मंदिर में 24 वें तीर्थकर महावीर स्वामी का पूरे विधि-विधान और जैन मंत्रोच्चारण के साथ पंचामृत अभिषेक किया गया.पीठाधीश स्वस्ति श्री रवींद्र कीर्ति स्वामी जी के सान्ध्यि में आयोजित इस महा मस्तिकाभिषेक का प्रथम कलश करने का सौभाग्य इलाहाबाद के अजीत प्रसाद जैन को प्राप्त हुआ.
इसी प्रकार नारियल के जल से इलाहाबाद के लल्लू जैन,घीसे कुंडलपुर के सतीश जैन तिवारी,दूध से इलाहाबाद के सपन जैन,दही से वाराणसी के लाल जी जैन,मौसमी रस से हस्तिनापुर के कपिल जैन और संतरे के रस से कुंडलपुर के अभय जैन ने महामस्तिकाभिषेक किया.
इसी प्रकार चतुर्थ कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य जम्बूदीप हस्तिनापुर के राजेश जैन,केशर से कुंडलपुर के मंत्री विजय कुमार जैन,हस्तिनापुर के जीवन प्रकाश जैन ने पुष्पवृष्टि कर महामस्तिकाभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए.कार्य सिद्धी की मंगलकामना के लिए भगवान महावीर स्वामी के मस्तक पर शांतिधारा की गयी.इस का सौभाग्य भी हस्तिनापुर के शैलेंद्र जैन को प्राप्त हुआ.
स्कूली बच्चों ने दिखाया हुनर
जिला प्रशासन द्वारा स्कूली बच्चों की अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी.इस प्रतियोगिता में कई कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं शामिल हुई़ रंगोली प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बिहारशरीफ की छात्राएं प्रथम,बेन की छात्राएं द्वितीय और सिलाव व थरथरी की छात्राएं तीसरे स्थान पर रहीं.
इसी प्रकार पेंटिंग प्रतियोगिता में थरथरी की दिव्यांग छात्रा रीति कुमारी को प्रथम,राजगीर की विभा कुमारी को द्वितीय और बिहारशरीफ की सपना कुमारी को तृतीय पुरस्कार दिया गया.मेहंदी प्रतियोगिता में सिलाव की सुमन कमारी प्रथम,थरथरी की की पिंकी कुमारी द्वितीय और सिलाव की जल कुमारी तृतीय स्थान पर विजय घोषित की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन