ऑटो व वैन में टक्कर,एक की मौत

Updated at : 19 Apr 2016 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो व वैन में टक्कर,एक की मौत

नूरसराय : सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गयी,जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को विशेष इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.घटना थाना क्षेत्र के तेजा बिगहा मोड़ के समीप घटी. बताया जाता है कि ऑटो सवार सभी लोग […]

विज्ञापन

नूरसराय : सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गयी,जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को विशेष इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.घटना थाना क्षेत्र के तेजा बिगहा मोड़ के समीप घटी. बताया जाता है कि ऑटो सवार सभी लोग तिलक समारोह से भाग लेकर अपने गांव परबलपुर के चौसंडा गांव लौट रहे थे,

ज्योंही ऑटो उक्त स्थान पर पहुंची कि विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप वैन से ऑटो की सीधी टक्कर हो गयी. हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोग किसी दूसरी अनहोनी की आशंका से ग्रसित हो गये. इस हादसे में ऑटो पर सवार चौसंडा गांव निवासी श्रीकांत प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र धर्मराज कुमार की मौत मौके पर ही हो गयी,

जबकि उसी गांव के परमानंद प्रसाद,रामानंद प्रसाद व उमेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये.सभी घायलों को विशेष इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.

घटना के बाद पिकअप वैन का चालक मौके से फरार हो गया. इस संबंध में संबंधित थाने में एक कांड दर्ज कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन