बाबा साहेब के रास्ते पर चलें: मंत्री

राजगीर : ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कुंड क्षेत्र के अंबेदकर चौक पर भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अांबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. इस मौके पर श्री कुमार ने कहा कि बाबा साहब के बताये गये रास्ते पर चल कर ही समाज और देश का समुचित विकास किया जा सकता है. […]
राजगीर : ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कुंड क्षेत्र के अंबेदकर चौक पर भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अांबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. इस मौके पर श्री कुमार ने कहा कि बाबा साहब के बताये गये रास्ते पर चल कर ही समाज और देश का समुचित विकास किया जा सकता है.
इस मौके पर स्थानीय विधायक रवि ज्योति कुमार,पूर्व जिला पार्षद अनीता गहलौत,सीपीएम के परमेश्वर प्रसाद,राजेश्वर पांडेय,बादल कुमार,अशोक कुमार हिमांशु,उमेश भगत, डॉ. विनोद कुमार, संजय गुप्ता, जय राजवंशी, श्यामदेव राजवंशी आदि लोगों ने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की. सरमेरा (नालंदा) : प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा भवन के समक्ष जदयू के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास पूर्वक डॉ. भीमराव अंबेदकर की 125 वीं जयंती मनायी.
इस मौके पर उपस्थित लोगों में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवने पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए दलितों व पीडि़तों का मसीहा बताया. इस अवसर पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बाल कुंवर मांझी, जिला उपाध्यक्ष पंचानंद सिंह चंद्रवंशी, सचिव शशिभूषण प्रसाद, श्याम सुंदर गुप्ता, बलराम प्रसाद चंद्रवंशी एवं सुशील कुमार चंद्रवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. एकंगरसराय. प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर बाबा साहब भीमराव अांबेडकर की जयंती मनायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




