नालंदा में शराब पीते तीन सरकारी कर्मचारियों समेत पांच गिरफ्तार

एकंगरसराय (नालंदा) : शुक्रवार की रात में शराब पीते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिनेमें तीन सरकारी कर्मचारी शामिल हैं. तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एकंगरसराय बाजार के एक होटल में पांच लोग शराब पी रहे हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी […]
एकंगरसराय (नालंदा) : शुक्रवार की रात में शराब पीते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिनेमें तीन सरकारी कर्मचारी शामिल हैं. तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एकंगरसराय बाजार के एक होटल में पांच लोग शराब पी रहे हैं.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, जीपीएस अमर पासवान, चौकीदार शैलेंद्र गिरि, डीलर निरंजन कुमार व होटल के मालिक शामिल हैं. उन्होंने बताया कि पांचों को जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार लोगों के पास एक बोतल भी बरामद की गयी है. इधर जिला प्रशासन का कहना है कि उक्त सरकारी कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई भी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




