दसवें चरण के लिए नामांकन की सारी तैयारियां पूरी

(नालंदा) : प्रखंड में आठ अप्रैल से 10वें चरण में होनेवाले पंचायत चुनाव के नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इस संबंध में बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि प्रखंड में पंचायत निर्वाचन के पांच पदों मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य एवं ग्राम कचहरी के पांच सदस्यों […]
(नालंदा) : प्रखंड में आठ अप्रैल से 10वें चरण में होनेवाले पंचायत चुनाव के नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इस संबंध में बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि प्रखंड में पंचायत निर्वाचन के पांच पदों मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य एवं ग्राम कचहरी के
पांच सदस्यों का नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति 08 अप्रैल से 16 अप्रैल तक, संवीक्षा की अंतिम तिथि 19 अप्रैल, अभ्यर्थिता वापसी की तिथि 21 अप्रैल, प्रतीक आवंटन की तिथि 21 अप्रैल, मतदान की तिथि 30 मई एवं मतगणना की तिथि 02 जून निर्धारित की गयी है. उन्होंने बताया कि प्रखंड में कुल 18 पंचायतें हैं. पंचायत वार एवं पदवार निम्न प्रकार से काउंटर का गठन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




