ePaper

नालंदा में बर्थ डे पार्टी में बुलाकर किया गैंग रेप

Updated at : 09 Mar 2016 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
नालंदा में बर्थ डे पार्टी में बुलाकर किया गैंग रेप

नालंदा : जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर इलाके की रहने वाली एक लड़की को जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाकर गैंग रेप करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक चार आरोपी लड़कों ने लड़की साथ रेप करने के बाद उसे एक देह व्यापार करने वाली महिला दलाल के हाथों बेच दिया. […]

विज्ञापन

नालंदा : जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर इलाके की रहने वाली एक लड़की को जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाकर गैंग रेप करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक चार आरोपी लड़कों ने लड़की साथ रेप करने के बाद उसे एक देह व्यापार करने वाली महिला दलाल के हाथों बेच दिया. हालांकि पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद कर उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी भागने में सफल हैं लेकिन उनकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है. पीड़ित लड़की के मुताबिक उसे पहले बर्थ डे पार्टी में बहलाकर बुलाया गया. वहां पहुंचने पर चारों लड़कों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. सूत्रों की मानें तो घटना के बाद से इलाके में काफी तनाव है और दूसरी तरफ पुलिस गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.

दूसरी घटना जिले के नगरनौसा इलाकेकीहैजहां एक महिला जब अपने घर में अकेले थी तो उसके भतीजे ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. घटना का पता चलने के बाद जब महिला के पति ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला और उसके पति के साथ मारपीट की. दोनों मामलों को दर्ज करने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन