बिहारशरीफ में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, असली अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा 'मुन्नाभाई' गिरफ्तार

Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा (सांकेतिक तस्वीर)

Police Constable Recrutment Exam: नालंदा के बिहारशरीफ स्थित परीक्षा केंद्र पर सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया. असली अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहे युवक को पकड़कर पुलिस ने हिरासत में लिया और प्राथमिकी दर्ज की.

विज्ञापन

नालंदा के बिहार शरीफ से रणजीत सिंह की रिपोर्ट
Police Constable Recrutment Exam: केन्द्रीय चयन परिषद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में मंगलवार को बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां वास्तविक अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरे युवक को परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है. मामला उजागर होते ही स्थानीय पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर गहन जांच शुरू कर दी है. आज 24 जून 2026 को करीब 12 बजे दिन में सरस्वती पब्लिक स्कूल, लोहरी सोहडीह स्थित परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक ने नूरसराय थाना को आधिकारिक सूचना दी कि प्रथम पाली में सिपाही सामान्य बंद संवर्ग की परीक्षा में एक फर्जी उम्मीदवार को पकड़ा गया है.

मो. सूरज की जगह परीक्षा दे रहा था धीरज

केंद्राधीक्षक से सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नूरसराय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परीक्षा केंद्र पहुंचकर मामले का भौतिक सत्यापन किया. जांच में पाया गया कि रोल नंबर-7011100900 पर नामांकित वास्तविक उम्मीदवार मोहम्मद सूरज, पिता मोहम्मद जसीम के स्थान पर एक दूसरा युवक बैठकर मुख्य परीक्षा दे रहा था. बायोमेट्रिक और एडमिट कार्ड पर लगी तस्वीर से युवक का चेहरा बिल्कुल मिलान न होने पर पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया. कड़ाई से की गई पूछताछ में उसने अपना नाम धीरज कुमार, पिता बीएन प्रकाश, निवासी कहारपुर, थाना झंडापुर, जिला भागलपुर बताया है.

Nalanda News: अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

केंद्राधीक्षक के लिखित आवेदन के आधार पर नूरसराय थाना में पकड़े गए मुन्नाभाई के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. इस सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सदर-2 बिहारशरीफ और पुलिस निरीक्षक नूरसराय अंचल ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और वीक्षकों को आगे की पालियों के लिए विशेष तौर पर सतर्क रहने का कड़ा निर्देश दिया.

गिरोह के अन्य सदस्यों के लिए छापेमारी जारी

हिरासत में लिए गए आरोपी धीरज कुमार से गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है, जिससे मिले अहम सुराग और इनपुट्स के आधार पर इस सॉल्वर गैंग में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं. इसके साथ ही पकड़े गए फर्जी युवक का पुराना आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है. स्थानीय पुलिस का साफ कहना है कि सरकारी भर्ती परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Also Read: नालंदा में नौ नए डिग्री कॉलेजों की तैयारी तेज, ‘उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य’ योजना को लेकर प्रशासन सक्रिय

विज्ञापन
Vikash Jha

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन