नालंदा में ट्रेन की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

हादसे के बाद रोते-बिलखते परिजन

Nalanda News: नालंदा के एकंगरसराय में फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक चंदन कुमार की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

नालंदा के एकंगरसराय से विनोद कुमार की रिर्पाेट
Nalanda News: नालंदा में बुधवार को फतुहां-इस्लामपुर रेलखंड पर स्थित शिवदत्त बिगहा गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ रेलवे ट्रैक के पास जमा हो गई. इसके बाद मामले की सूचना तुरंत एकंगरसराय थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही एकंगरसराय थाना पुलिस की टीम मुस्तैदी के साथ शिवदत्त बिगहा गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया.

गांव के पास ही ट्रेन की चपेट में आया युवक

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि शिवदत्त बिगहा गांव निवासी योगेंद्र कुमार जोशी का 21 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार बुधवार को गांव के ही निकट मौजूद था. इसी दौरान पटना की ओर से इस्लामपुर की तरफ आ रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में वह अचानक आ गया. ट्रेन की गति तेज होने के कारण चंदन को संभलने का मौका नहीं मिला और वह उसकी चपेट में आ गया. इस हादसे में गंभीर चोटें आने की वजह से मौके पर ही उसकी जीवनलीला समाप्त हो गई.

शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेजा

एकंगरसराय थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेज दिया है. चंदन की असमय मौत की खबर जैसे ही आग की तरह फैली, पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. इस दुखद घटना के बाद मृतक के घर और गांव में चीख-पुकार मच गई है. मृतक चंदन के माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है, जिन्हें ढांढस बंधाने के लिए आसपास के लोग जुटे हुए हैं.

शव को देखने के लिए उमड़ी भीड़

चंदन कुमार बेहद मिलनसार स्वभाव का था, यही वजह है कि उसकी मौत की खबर सुनते ही शिवदत्त बिगहा गांव समेत इर्द-गिर्द के अन्य गांवों के लोग भी शव को देखने के लिए घटना स्थल और उसके घर की ओर दौड़ पड़े. ग्रामीणों ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. एकंगरसराय थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन और रेलवे ट्रैक के पास के चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है.

Also Read: राजगीर दोहरा हत्याकांड: परिजनों से मिले सांसद सुदामा प्रसाद; कहा- पुलिस और अपराधियों की मिलीभगत से हुई हत्या

विज्ञापन
Vikash Jha

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन