एक को फांसी, एक को उम्रकैद

Updated at : 10 Feb 2016 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
एक को फांसी, एक को उम्रकैद

बिहारशरीफ : पूर्णिया से पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने बिहारशरीफ आये दो छात्रों की लूटपाट के दौरान हत्या कर देने के मामले में दो आरोपितों को मंगलवार को सजा सुना दी गयी. स्थानीय व्यवहार न्यायालय के तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार पांडेय ने दोनों पक्षों की बहस के बाद आरोपित लाला चौरसिया को […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : पूर्णिया से पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने बिहारशरीफ आये दो छात्रों की लूटपाट के दौरान हत्या कर देने के मामले में दो आरोपितों को मंगलवार को सजा सुना दी गयी. स्थानीय व्यवहार न्यायालय के तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार पांडेय ने दोनों पक्षों की बहस के बाद आरोपित लाला चौरसिया को फांसी और सामो उर्फ शंकर मिस्त्री को उम्रकैद की सजा सुनायी.

सेक्शन 394 में दोनों आरोपितों को आजीवन कारावास व 10 हजार रुपये का जुर्माना भी किया है. जुर्माना नहीं देने पर तीन माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी. यह घटना करीब डेढ़ वर्ष पूर्व स्थानीय हिरण्य पर्वत पर हुई थी.

दो अन्य आरोपित अब तक फरार : अपर लोक अभियोजक महेश सिंह यादव ने बताया कि 31 मई, 2014 को पूर्णिया के बनमनखी से चार छात्र पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने बिहारशरीफ आये थे. शाम में चारों छात्र हिरण्य पर्वत पर घूमने के लिए गये थे. वहां आरोपितों ने इन छात्रों शेष पेज 23 पर

एक को फांसी…

के साथ लूटपाट और मारपीट की थी. छात्रों ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने छात्र राहुल कुमार व प्रेम कुमार को पर्वत से नीचे फेंक दिया था. इस घटना में दोनों छात्रों की मौत हो गयी थी. वहीं, तीसरे छात्र अमरजीत ने आरोपित लाला चौरसिया को पकड़ लिया था. इससे वे दोनों पहाड़ के नीचे गिर कर जख्मी हो गये थे, जबकि एक अन्य छात्र वहां से जान बचा कर भागा व पुलिस को घटना की जानकारी दी थी. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भरती करा कर उनका बयान लिया था. इस मामले में दो अन्य आरोपित संतोष कुमार उर्फ नाटा व सुक्खा अब तक फरार है.

मुंबई के शिवाजी नगर पुलिस को दी गयी. इसपर पुलिस ने फरहान के मुन्ना नामक कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन