लघु सिंचाई योजनाओं का होगा भौतिक सत्यापन

Updated at : 10 Feb 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
लघु सिंचाई योजनाओं का होगा भौतिक सत्यापन

बिहारशरीफ : खेतों की मुकम्मल सिंचाई करके ही पैदावार को बढ़ाया जा सकता है. जिले में सिंचाई व्यवस्था की क्या हालत है, इसका सर्वे सांख्यिकी कार्यालय द्वारा किया जायेगा. सर्वे की तैयारी की पहल विभाग द्वारा कर दिया गया. इसी कड़ी में पंचम लघु सिंचाई योजनाओं का सर्वे जिले में कराया जायेगा. सर्वे कार्य शुरू […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : खेतों की मुकम्मल सिंचाई करके ही पैदावार को बढ़ाया जा सकता है. जिले में सिंचाई व्यवस्था की क्या हालत है, इसका सर्वे सांख्यिकी कार्यालय द्वारा किया जायेगा. सर्वे की तैयारी की पहल विभाग द्वारा कर दिया गया. इसी कड़ी में पंचम लघु सिंचाई योजनाओं का सर्वे जिले में कराया जायेगा.

सर्वे कार्य शुरू करने के पूर्व मंगलवार को स्थानीय टाउन हॉल में कर्मियों को ट्रेनिंग दी गयी. जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जिले में कितने नलकूप है. कितने नलकूप चालू हालत में और किन कारणों से बंद है, इसका व्यापक निरीक्षण कराया जायेगा. निरीक्षण के क्रम में यह भी देखना है कि जिले में किन-किन स्थानों में पटवन के लिए किन-किन स्थानों में नलकूप की आवश्यकता है.

सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि 16 फरवरी से जिले में सर्वे अभियान शुरू कर दिया जायेगा. इससे पहले अनुमंडल स्तर पर कर्मियों को ट्रेनिंग दी जायेगी. ट्रेनिंग में यह बताया जायेगा कि कैसे रिपोर्ट को तैयार करना है.

रिपोर्ट आने के बाद विभाग सरकार के पास भेज दिया जायेगा. उसी अनुसार सिंचाई के लिए नलकूपों की व्यवस्था को दुरुस्त करने की योजना सरकार द्वारा बनायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन