डीजे संचालक हत्याकांड का खुलासा नहीं

बिहारशरीफ : जिले का चर्चित डीजे संचालक हत्याकांड की कलई अभी तक नहीं खुली है.वारदात के एक सप्ताह बाद भी पुलिस इस हत्या के असल नतीजे तक नहीं पहुंच पायी है.थानाध्यक्ष ने अपने बोल वचन में स्पष्ट किया है कि इस मामले में एक भी अपराधियों की गिरफ्तारियों से नहीं हुई है और ना ही […]
बिहारशरीफ : जिले का चर्चित डीजे संचालक हत्याकांड की कलई अभी तक नहीं खुली है.वारदात के एक सप्ताह बाद भी पुलिस इस हत्या के असल नतीजे तक नहीं पहुंच पायी है.थानाध्यक्ष ने अपने बोल वचन में स्पष्ट किया है कि इस मामले में एक भी अपराधियों की गिरफ्तारियों से नहीं हुई है और ना ही हत्या के असल कारणों का पता चल पाया है.घटना एक फरवरी को जिले के विंद थाना क्षेत्र के खलास गांव में घटी थी.
अपराधियों ने डीजे संचालक को फोन कर डीजे बुक कराने की बात कह घर से बाहर बुलाया था. घर से बाहर निकलते ही पूर्व से घात लगाये हथियारबंद अपराधियों ने डीजे संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा हत्या कर दी थी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मृतक का मोबाइल फोन लेकर गोलियां चलाते हुए फरार हो गये थे. इस संबंध में मृतक के भाई सुमंगल चौधरी के बयान पर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.घटना की जानकारी के बाद सदर एसडीपीओ सैर्फुर रहमान भी घटनास्थल पर पहुंच कर घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी पीडि़त परिजनों से ली थी.घटना के करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक इससे जुड़े किसी भी कारण का पता नहीं लगा पायी है.मृतक काफी शांत स्वभाव का बताया जाता है.किन लोगों से किस बात को लेकर उसकी दुश्मनी थी यह अभी तक रहस्य बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




